फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Janmashtami: जन्मोत्सव में शिरकत नहीं कर सकेंगे कृष्णभक्त, लाइव देखकर मनेगा जन्मदिन

Wed, 05 Aug 2020 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

कोरोना महामारी के चलते नहीं मिल सकेगा जनस्थान में प्रवेश
विज्ञापन
1 of 5
श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित भागवत भवन मंदिर - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अबकी बार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम तो मचेगी लेकिन कृष्णभक्तों की कमी खलेगी। कोरोना महामारी के चलते कृष्णभक्त अपने लल्ला के जन्मोत्सव में शिरकत नहीं कर सकेंगे। इस बार भक्त अपने घर से ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आयोजित होने वाले जन्मोत्सव को लाइव देखकर अपने आराध्य का जन्मदिन मनाएंगे। 
 
विज्ञापन

2 of 5
हरियाली तीज पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सजाई गई झाँकी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इस बार 11 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। छह दिन बाद मथुरा में मनाए जाने वाले जन्मोत्सव की तैयारी अभी से शुरू हो जाती थी, लेकिन इस बार कोरोना के चलते तैयारियां शुरू नहीं हो सकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित भागवत भवन में स्थापित श्रीकृष्ण का विग्रह - फोटो : अमर उजाला
इस बार श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भक्त शामिल नहीं हो सकेंगे। हालांकि इस बार भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव विगत वर्षों की भांति धूमधाम से मनाया जाएगा। 

4 of 5
श्रीकृष्ण जन्मस्थान - फोटो : Amar Ujala
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा शहर में करीब 250 स्थानों पर भंडारे लगाए जाते थे। ये भंडारे कृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होने वाले कृष्ण भक्तों की आवाभगत के लिए शहर के विभिन्न संगठनों द्वारा लगाए जाते थे लेकिन अबकी बार कृष्ण भक्तों के न आने से भंडारों का आयोजन नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीकृष्ण जन्मस्थान - फोटो : अमर उजाला
जन्मोत्सव धूमधाम से मनेगा, होंगे पूरे आयोजन: कपिल
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के लिए मंदिर में सभी आयोजन पूर्व की भांति होंगे। सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए कृष्णभक्तों की भीड़ नहीं जुट सकेगी। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से घर बैठे कृष्णभक्त जन्मोत्सव के लाइव दर्शन कर सकेंगे। - कपिल शर्मा, सचिव श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें