फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन बनेगा करोड़पति-13: आगरा की हिमानी ने जीती धनराशि और करोड़ों भारतीयों का दिल, पढ़िए उनकी जीत का फलसफा

Sat, 28 Aug 2021 11:41 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
हिमानी बुंदेला - फोटो : अमर उजाला
जब हौसला हो परवाज भरने का, तो क्यूं रुकना हार मान कर...। जीवन में आने वाली मुश्किलों का जांबाजी से सामना करो। कर्म करते चलो, फल की चिंता न करो। हिमानी के जीवन का यही फलसफा है। सिर्फ 15 साल की उम्र में आंखों की रोशनी गंवानी वाली आगरा की इस होनहार बेटी ने अपनी योग्यता के दम पर परिवार और शहर का सिर गर्व के ऊंचा कर दिया है। केबीसी-13 में न केवल उन्होंने एक करोड़ रुपये जीते बल्कि करोड़ों देशवासियों का दिल भी जीत लिया। यह एपिसोड 30 अगस्त की रात नौ बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। राजपुर चुंगी की रहने वाली हिमानी बुंदेला ने अमर उजाला को बताया कि वे बचपन से ही केबीसी में जाना चाहती थीं। बचपन में अपने दोस्तों के साथ मिल कर केबीसी खेलती थीं और खुद अमिताभ बच्चन बनती थीं
विज्ञापन

2 of 5
हिमानी बुंदेला - फोटो : अमर उजाला
अल्पआयु में ही एक हादसे में उनकी आंखों की रोशनी चली गई तो यह सपना टूटता सा दिखा लेकिन घर वालों ने हिम्मत और हौसला दिया। वे अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को देती हैं। शो के दौरान मेगा स्टार अमिताभ बच्चन ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 
विज्ञापन

3 of 5
हिमानी बुंदेला - फोटो : अमर उजाला
लगा कि कोई मजाक कर रहा है
हिमानी कहती हैं कि ऑनलाइन आवेदन के बाद जब फोन आया तो विश्वास ही नहीं हुआ। लगा कि कोई मजाक कर रहा है। मई के पहले सप्ताह में फोन करने वालों ने पूरी डिटेल ली और वे हॉट सीट तक पहुंच गईं। इससे पूर्व उन्होंने इस शो की काफी तैयारी की, जिसमें घर वालों ने पूरी मदद की। सामयिकी विषयों के ऑडियो और अखबारों को ऑनलाइन सुना। 

4 of 5
केबीसी 13: हिमानी बुंदेला, अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिमानी ने युवाओं को संदेश दिया कि कभी भी हार मान कर मत बैठो, उठो और अपने लक्ष्य का पीछा करो। हिमानी बुंदेला पेशे से गणित की शिक्षिका हैं। केंद्रीय विद्यालय नंबर एक में पढ़ाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केबीसी 13: हिमानी बुंदेला, अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिमानी के पिता विजय सिंह बुंदेला ने बताया कि उनकी इस उपलब्धि से घर वाले बहुत खुश हैं। उनके घर पर मां सरोज बुंदेला, बहन चेतना, भावना, पूजा और भाई रोहित सिंह पर लगातार ही बधाई संदेश आ रहे हैं।

KBC 13: 15 साल की उम्र में खोई थी आंखों की रोशनी, आज करोड़पति बनीं आगरा की हिमानी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें