कासगंज: हवालात में अल्ताफ की मौत का प्रकरण
- फोटो : अमर उजाला
सलमान खुर्शीद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देश हैं सबसे पहले एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे अल्ताफ के माता-पिता से मिले हैं, उन सभी की हालत खराब है। हर जुल्म के खिलाफ कांग्रेस आवाज उठाएगी। बता दें कि सदर कोतवाली के हवालात में 9 नवंबर को अल्ताफ की मौत हो गई थी। उस पर किशोरी को अगवा करने का आरोप था। पुलिस का कहना है कि अल्ताफ ने आत्महत्या की है।