उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मंगलवार को शराब माफिया के हमले में मारे गए सिपाही देवेंद्र सिंह के परिवार पर दुखों को पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी, मां-बहन और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। देवेंद्र परिवार में इकलौते बेटे थे। दो महीने बाद उनकी बहन की शादी होनी है। उससे पहले ही घर का चिराग बुझ गया। गांव में मातम छाया हुआ है।