फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज हत्याकांड: शहीद सिपाही के परिवार को 50 लाख और आश्रित को मिलेगी नौकरी, सीएम ने की घोषणा

Wed, 10 Feb 2021 10:52 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
1 of 5
कासगंज हत्याकांड: मुख्यमंत्री योगी ने शहीद सिपाही के परिवार को 50 लाख की आर्थिक मदद देने की घोषणा की - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिकरू कांड की जैसी कासगंज जिले में घटना हुई है। मंगलवार की रात दबिश देने गई पुलिस टीम पर शराब माफिया ने हमला कर दिया। हमले में सिपाही शहीद हो गया, जबकि दरोगा की हालत गंभीर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने शहीद सिपाही के परिजनों को 50 लाख और आश्रित को नौकरी देने की घोषणा की है। इधर, बुधवार की सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में एक हमलावर को मार गिराया है। 
विज्ञापन

2 of 5
कासगंज कांड: शहीद सिपाही देवेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव नगला धीमर और नगला भिकारी में अवैध शराब की सूचना पर दबिश देने पहुंचे दरोगा अशोक कुमार सिंह और सिपाही देवेंद्र सिंह पर शराब माफिया ने मंगलवार शाम को हमला कर दिया था। इस दौरान सिपाही देवेंद्र की हत्या कर दी गई थी। दरोगा अशोक कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों के साथ क्रूरता की हद पार कर दी थी।
विज्ञापन

3 of 5
कासगंज हत्याकांड: घायल दरोगा अशोक कुमार - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में पुलिस टीम पर हमले ने बिकरू कांड की याद ताजा कर दी। वहां गैंगस्टर विकास दुबे ने दबिश देने आई पुलिस पर हमला किया था। बिकरू कांड पर सीएम योगी ने बेहद सख्त रुख अपनाया था। कासगंज की घटना को भी उन्होंने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने शहीद सिपाही देवेंद्र के परिजनों को 50 लाख और आश्रित को नौकरी देने की भी घोषणा की है। 

4 of 5
कासगंज कांड: मुठभेड़ में आरोपी ढेर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम पर हमला कर सिपाही देवेंद्र सिंह की हत्या करने वाले शराब माफिया को पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया है। आरोपी का नाम ऐलकार है, जबकि दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार थाना सिढ़पुरा क्षेत्र में बुधवार तड़के काली नदी की कटरी किनारे मुठभेड़ हुई। आरोपी ऐलकार गांव धीमर का रहने वाला था। मुख्य आरोपी मोती फरार है, उस पर 11 मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कासगंज हत्याकांड: शहीद सिपाही देवेंद्र सिंह की मासूम बेटियां - फोटो : अमर उजाला
शराब माफिया के हमले में मारे गए सिपाही देवेंद्र सिंह आगरा के गांव नगला बिंदू (थाना डौकी) के रहने वाले थे। उनके गांव में मातम छाया हुआ है। शहीद के पिता व परिवार के अन्य लोग रात को ही कासगंज रवाना हो गए। परिवार में देवेंद्र की पत्नी और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। सिपाही देवेंद्र की दो बेटियां हैं। इनमें एक बेटी की उम्र तीन साल, जबकि दूसरी एक महीने की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें