फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

कासगंज हादसा: सात बच्चे और आठ महिलाएं... तालाब से एक-एक कर निकलीं 22 लाशें, दर्दनाक मंजर की तस्वीरें

Sat, 24 Feb 2024 06:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
1 of 5
कासगंज हादसा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे श्रद्धालुओं के लिए तालाब ही जलसमाधि बन गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली जब तालाब में गिरी तो चीखों के शोर से लोग दहल गए। राहगीरों की भीड़ जमा हुई। पुलिस को सूचना देने के साथ ही बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। एक-एक कर तालाब से लोगों को निकालना शुरू किया गया। महिलाओं और बच्चों की लाशें जब निकलीं तो रेस्क्यू कर रहे मददगारों के पैर भी कांप गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में लोगों को अस्पताल भेजा गया। इस हादसे में अब तक महिलाओं और बच्चों समेत 22 की मौत हो चुकी है। 

2 of 5
कासगंज हादसा - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, कासगंज के पटियाली दरियावगंज मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिर गई। ट्रॉली में सवार सात बच्चे और आठ महिला श्रद्धालुओं सहित 22 की मौत हो गई। 

3 of 5
कासगंज हादसा - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंचे आसपास के ग्रामीण और पुलिसकर्मियों ने राहत और बचाव कार्य किया।  पटियाली के स्वास्थ्य केंद्र पर तालाब से निकाले श्रद्धालुओं को भेजा गया है। अब तक 22 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।

4 of 5
कासगंज हादसा - फोटो : अमर उजाला
मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। श्रद्धालु एटा जिले के कहा गांव के बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 5
कासगंज हादसा - फोटो : अमर उजाला
सीएमओ राजीव अग्रवाल ने  बताया कि हादसे में 22 की मौत हो चुकी है। इनमें सात मासूम बच्चे शामिल हैं, जबकि आठ महिलाएं हैं।
Next
AU ऐप में पढ़ें