कासगंज जिले के सोरों क्षेत्र में शुक्रवार तड़के बरेली मार्ग पर हुए भीषण हादसे में जनपद फिरोजाबाद निवासी एक ही परिवार चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे थे। देर शाम इनके शव पैतृक गांव मौजा बाछेमई (सिरसागंज थाना) में लाए गए। गांव में शव पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। रात को चारों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हर आंख नम हो गई।
मौजा बाछमई निवासी दिनेश पुत्र जयदेव रामपुर शहर में मेडिकल स्टोर चलाते थे। वह अपने परिवार के साथ गुरुवार को शिकोहाबाद में रिश्तेदार की मौत पर गमी में शामिल होने गए थे। शुक्रवार सुबह अपनी डिजायर कार से रामपुर जा रहे थे। कासगंज-बरेली मार्ग पर सोरों क्षेत्र के गांव तुमरिया के पास इनकी कार की सामने से आ रही बीएमडब्ल्यू कार से टकरा गई।
कासगंज हादसा: दिनेश, उनकी पत्नी निशा, पुत्र अभि और बेटी छवि के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हादसे कार चला रहे दिनेश (32), उनकी पत्नी निशा (30), पुत्र अभि (2) और बेटी छवि (4) की मौत हो गई। एक बेटा रुद्र (6) गंभीर रूप से घायल है। उसका उपचार आगरा के अस्पताल में चल रहा है। इस हादसे में बीएमडब्ल्यू कार में सवार चालक मुमताज, जुबेर और सोहेल भी घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ।
4 of 5
कासगंज हादसा : दिनेश और उनकी पत्नी की अर्थी
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि दिनेश की पत्नी निशा के बाबा का निधन हो गया था। इस कारण दिनेश परिवार के साथ आए थे। गुरुवार को शिकोहाबाद में वह अपने ताऊ के पुत्र संतोष के घर रुक थे। यहां से शुक्रवार को तड़के चार बजे रामपुर के लिए कार से निकले थे। किसी को क्या पता था कि उनका यह अंतिम सफर होगा।
कासगंज हादसा : परिजनों की गोद में मासूमों के शव
- फोटो : अमर उजाला
पैतृक गांव में दिनेश के छोटे भाई संदीप रहते हैं। अंतिम संस्कार के दौरान गांव के प्रधान लक्ष्मीकांत यादव और अन्य लोग मौजूद थे। दिनेश के पिता रामपुर में पशु चिकित्सक हैं। जबकि दिनेश मेडिकल स्टोर चलाते थे। हृदय विदारक हादसे के बाद उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के आंसू नहीं थम रहे।