आगरा: करवा चौथ से पहले बाजार में खरीदारी करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
दो करोड़ का होगा मोबाइल कारोबार
शाह मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता का कहना है कि करवा चौथ पर इस बार आगरा से दो करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। सबसे ज्यादा मांग आई फोन की है। एक करोड़ के मोबाइल बिकने के साथ ही एक करोड़ की एसेसरीज बिकने का अनुमान है।
पांच करोड़ की बिक जाएगी आर्टिफिशियल ज्वेलरी
इमिटेशन ज्वेलरी मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन के महामंत्री आलोक आर्य का कहना है कि आर्टिफिशयल ज्वेलरी का कारोबार भी इस बार बढ़ा है। बाजार में पांच सौ रुपये से लेकर बीस हजार रुपये तक कुंडल, चूड़ियां, पायल, अंगूठी, हार आदि की काफी मांग है। लगभग पांच करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।