फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: करणी सेना ने लहराई तलवारें-बंदूकें, पुलिस के छूटे पसीने; सपा सांसद रामजी सुमन का घर छावनी में तब्दील

Sat, 12 Apr 2025 06:00 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

Karni Sena Agra Protest: राणा सांगा पर विवादित बयान देने वाले सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर कड़ा सुरक्षा पहरा लगाया गया है। गढ़ी रामी से ही पहले क्षत्रिय करणी सेना ने कूच कर सांसद के आवास पर हमला किया था।
विज्ञापन
1 of 9
करनी सेना का उग्र प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के एत्मादपुर में राणा सांगा जयंती पर रक्त स्वाभिमान रैली में क्षत्रियों का रैला उमड़ा है। हाथों में तलवार और बंदूकों के साथ बड़ी संख्या में इस रैली में हिस्सा लेने के लिए युवा भी पहुंचे हैं। हाईवे की दुकानें बंद करा दी गई हैं। बुलडोजर पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। आयोजन स्थल पर अव्यवस्थाएं फैली हुई हैं। पुलिस ड्रोन से भी निगरानी कर रही है। बड़ी संख्या में उमड़ी को देख पुलिस के पसीने भी छूट रहे हैं। गढ़ी रामी में 20 बीघे से अधिक जमीन पर चार फीट ऊंचा मंच और पंडाल खचाखच भरा है। 
विज्ञापन

2 of 9
रक्त स्वाभिमान रैली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तमाम जिलों से पहुंचे लोग
एत्मादपुर के गढ़ी रामी में राणा सांगा की जयंती पर आगरा के साथ ही एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, मथुरा, कासगंज, अलीगढ़ सहित तमाम जिलों से लोग पहुंचे हैं। राणा सांगा पर सपा सांसद के विवादित बयान को लेकर आक्रोश साफ नजर आ रहा है। वहीं पुलिस भी अलर्ट है। हालांकि कुछ जगह पुलिस द्वारा इन लोगों को आयोजन स्थल पर पहुंचने से रोकने का प्रयास भी किया गया था लेकिन वो नाकाफी साबित हुए। 

विज्ञापन

3 of 9
रक्त स्वाभिमान रैली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाईवे की दुकानें बंद, बुलडोजर किए जब्त
सम्मेलन को लेकर पुलिस के निर्देशों के बाद हाईवे की दुकानों को बंद रखा गया है। कोई बुलडोजर लेकर न आए इसके लिए सभी जेसीबी मशीनों को पहले ही जब्त कर लिया गया है। सम्मेलन के दौरान हर गतिविधि की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सादा कपड़ों में भी पुलिस के साथ खुफिया एजेंसियों के जवान यहां तैनात किए गए हैं। 

4 of 9
सांसद के घर के बाहर पुलिस का पहरा - फोटो : अमर उजाला
सपा सांसद के आवास पर कड़ा सुरक्षा घेरा
राणा सांगा पर विवादित बयान देने वाले सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर कड़ा सुरक्षा पहरा लगाया गया है। गढ़ी रामी से ही पहले क्षत्रिय करणी सेना ने कूच कर सांसद के आवास पर हमला किया था। अब इस तरह की कोई अप्रिय घटना न हो, इसे लेकर पुलिस भी अलर्ट है। सपा सांसद के आवास की पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता की जा रही है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने एमजी रोड पर फ्लैग मार्च किया। बता दें, एमजी रोड पर ही सपा सांसद रामजीलाल सुमन का आवास है।

विज्ञापन

5 of 9
सपा के पदाधिकारी किए गए नजरबंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सपा के पदाधिकारी किए गए नजरबंद 
करणी सेना सम्मेलन के चलते सपा नेताओं को नजरबंद किया गया। पिनाहट के भदरौली स्थित सपा कार्यालय पर पुलिस ने सुबह ही सपा जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत दर्जनों कार्यकर्ता को अपने पहरे में ले लिया। 
विज्ञापन

6 of 9
हाईवे से गुजरते युवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सम्मेलन स्थल पर लहराए डंडे और हथियार 
आगरा के गढ़ी रामी में आयोजित करणी सेना के रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में युवा डंडे और हथियार लेकर पहुंचे हैं। इस दौरान सम्मेलन में पुलिस फोर्स को देख युवाओं ने हथियार लहराए। गौरतलब है कि करणी सेना की ओर से एक डंडा-एक झंडा के साथ आने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया था।


 
विज्ञापन

7 of 9
कार्यक्रम स्थल पर मौजूद भीड़ - फोटो : ANI
कार्यक्रम स्थल पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष
रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का पहुंचना जारी है। करणी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह उर्फ वीरू भैया हेलीकॉप्टर से सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे।

8 of 9
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : ani
सरकार ने दे रखी है खुली छूट
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि प्रशासन रामजीलाल सुमन के साथ किसी भी तरह का अपमानजनक व्यवहार नहीं कर पाएगा। अगर सरकार ने इसके लिए अभी भी खुली छूट दे रखी है, तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। 
 
विज्ञापन

9 of 9
अखिलेश यादव - फोटो : ani
केंद्र सरकार ने व्यवस्था खराब की
मुर्शिदाबाद हिंसा पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी वहां कानून व्यवस्था बहाल करेंगी। केंद्र सरकार ने व्यवस्था खराब की है। केंद्र सरकार जानबूझकर यह कानून लेकर आई है। वे बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश में चुनाव जीतने में विफल रहेंगे और अपनी विफलता को छिपाने के लिए उन्होंने जानबूझकर वक्फ बिल लाकर यह माहौल बनाया है।"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें