फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey Kanpur Case: अस्थि विसर्जित कर शहीद के भाई ने लिया संकल्प, पुलिस परीक्षा की पास, वर्दी मिलते ही करूंगा अपराधियों का सफाया

Wed, 08 Jul 2020 04:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

मोक्षदायिनी में विधिविधानपूर्वक पुरोहित ने कराया विसर्जन संस्कार
विज्ञापन
1 of 5
अस्थि विसर्जन के दौरान शहीद सिपाही जितेंद्र का परिवार - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में अपराधी विकास दुबे के हमले में शहीद हुए मथुरा के लाल की अस्थियां बुधवार को परिजनों ने सोरों के हरिपदी कुंड में विसर्जित कीं। तीर्थपुरोहित ने विधिविधानपूर्वक से अंतिम संस्कार करवाए। इस दौरान परिजनों के साथ ही घाट पर मौजूद पुरोहितों की आंखें भी नम हो गईं। 


ये भी पढ़ें: शहीद की अंतिम विदाई: तिरंगे में लिपटे बेटे को देख रो-रोकर बेसुध हुई मां, पिता के नहीं थमे आंसू

 
विज्ञापन

2 of 5
भाई ने निभाईं संस्कार की रस्में - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के गांव बरारी निवासी जितेंद्र पाल पुत्र तीरथ पाल विगत चार जुलाई को कानपुर के बिठुर थाना क्षेत्र में दहशतगर्द विकास दुबे और उसके गैंग के हमले में शहीद हो गए थे। बुधवार को परिजन उनकी अस्थियां लेकर विसर्जन के लिए सोरों के हरिपदी कुंड पहुंचे। यहां तीर्थपुरोहित अंकल बड़गैया ने हरिपदी के तट पर धार्मिक अनुष्ठान किया और विधि विधानपूर्वक शहीद की अस्थियां हरिपदी कुंड में विसर्जित कराईं। अस्थि विसर्जन शहीद के छोटे भाई सुरेंद्र पाल ने किया। परिजनों के साथ साथ घाट पर मौजूद अन्य लोगों ने भी नम आंखों से शहीद को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन

3 of 5
शहीद जितेंद्र (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
अस्थि विसर्जन संस्कार में शामिल होने शहीद जितेंद्र के सबसे छोटे भाई जिनेंद्र पाल, बहन पूजा, बुआ त्रिवेणी, चचेरा भाई विवेक, चचेरी बहन पायल आए थे। इस दौरान जहां एक ओर परिजन गमगीन दिखाई दिए वहीं अपराधियों के खिलाफ उनमें गुस्सा भी था। परिजनों का कहना था कि अपराधियों को सजा-ए- मौत मिलनी चाहिए।

4 of 5
शहीद बबलू कुमार और जितेंद्र (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
शहीद के सबसे छोटे भाई जिनेंद्र ने अस्थि विसर्जन संस्कार के दौरान संकल्प लिया। कहा कि मैंने पिछले साल पुलिस भर्ती परीक्षा पास कर ली है। अब जैसे ही वर्दी मिलेगी मैं अपराधियों का सफाया करूंगा और अपने भाई को सच्ची श्रद्धांजलि दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरिपदी स्थित गंगा - फोटो : अमर उजाला
शहीद की शहादत का किस्सा सोरों के पोथी में सदैव दर्ज रहेगा। पुरोहित ने बताया कि जब भी कोई शहादत का किस्सा सामने आएगा तो जितेंद्र पाल हमेशा याद आएंगे। क्योंकि पोथी में शहीदों का जो इतिहास दर्ज होगा वो उसका विवरण अलग पन्ने पर भी होगा। पूर्व में भी कई शहीदों की अस्थियां हरिपदी गंगा में विसर्जित हो चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें