कानपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम में फतेहाबाद के पोखर पांडेय गांव का सिपाही बबलू कुमार भी शामिल थे, जो इस मुठभेड़ में शहीद हुए। बबलू दिसंबर 2018 में पुलिस कांस्टेबल के तौर पर भर्ती हुए थे। शुक्रवार सुबह बेटे की शहादत की जानकारी होते ही पिता व परिवार के अन्य सदस्य कानपुर चले गए। गांव के लोग और रिश्तेदार उनके घर पर पार्थिव शरीर आने का इंतजार करते दिखे। गांव वालों को बेटे को खोने का गम है तो अपराधियों की करतूत पर गुस्सा भी है। उनका कहना है कि अब इस कुख्यात और उसके गैंग का खात्मा किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें: कानपुर मुठभेड़ः शहीद जितेंद्र के कंधों पर थी परिवार की बड़ी जिम्मेदारी, वर्दी के लिए दिया बलिदान