अब जंगल सफारी और यमुना नदी में नौका विहार के रोमांच का अनुभव करने के लिए आपको कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं है। सिकंदरा स्थित रामलाल वृद्ध आश्रम में यह सभी सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध हैं। यहां परिवार के साथ घुड़सवारी का आनंद लेने के साथ-साथ यमुना नदी के किनारे बैठकर सुंदर दृश्य भी देखे जा सकते हैं।
सिकंदरा क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे स्थित रामलाल वृद्ध आश्रम उन बुजुर्गों का आश्रय है, जिन्हें अपने प्रियजनों ने त्याग दिया है या जिनका इस दुनिया में कोई नहीं है। हर दिन शहर के कई लोग यहां बुजुर्गों की सेवा करने और उनके साथ समय बिताने आते हैं। आश्रम में यमुना नदी के किनारे एक पर्यटन स्थल का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसका उद्घाटन पिछले शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने किया। इसके बाद से यह पर्यटन स्थल आम लोगों के लिए खोल दिया गया है।
ये भी पढ़ें - UP: भूल गए वो दामाद है...ससुराल में साढ़ू ने बुलाया, फिर ससुर ने किया ऐसा हाल; पत्नी को भी न आई शर्म