जवाहर नवोदय छात्रा की कथित मौत और दुष्कर्म के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) मुल्जिमों के करीब तक पहुंचती दिख रही है। विद्यालय का गेटमैन के बयान मौत का राज खोलने में अहम हैं, तो वहीं एक पीआरडी जवान की गवाही में भी कई सुराग हाथ लगे हैं। गुरुवार को मुल्जिमों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें दी गईं। जल्द ही छात्रा की मौत का सच सामने आ सकता है। हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद जांच कर रही नई एसआईटी खुलासे को लेकर दिन रात जुटी है। सूत्रों के अनुसार तफ्तीश अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। छात्रा की मौत का रहस्य खोलने में जवाहर नवोदय विद्यालय के गेटमैन की भूमिका अहम है। एक पीआरडी जवान की गवाही भी एसआईटी के लिए मददगार साबित होने वाली है। दोनों कर्मचारियों की मदद से मिले सुरागों से एसआईटी मुल्जिम भी चिह्नित कर चुकी है, वहीं उनकी तलाश में गुरुवार को भी दबिश जारी रहीं।