आगरा में विश्व योग दिवस के अवसर पर अमर उजाला की ओर से दयालबाग स्थित खेलगांव स्पोर्टस कॉम्पलेक्स और आवास विकास स्थित सूर वाटिका (सेंट्रल पार्क) में योगशाला का आयोजन किया गया। इसमें भाग लेने के लिए लोगों में भारी उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने योगशाला में हिस्सा लिया। योगाचार्यों ने लोगों को योग कराने के साथ ही इससे होने वाले सभी लाभों की जानकारी दी।
Trending Videos
विज्ञापन
तस्वीरें: योग के रंग में डूबी अमर उजाला की योगशाला, लोगों ने योगासन कर ली ये शपथ
2 of 7
अमर उजाला की योगशाला
- फोटो : अमर उजाला
श्री महर्षि पतंजलि अनुभूति योग सेवा साधना संस्थान और अखिल विश्व गायत्री परिवार, युवा प्रकोष्ठ ने अमर उजाला के साथ मिलकर आवास विकास कॉलोनी स्थित सूर वाटिका सेंट्रल पार्क में आयोजित अमर उजाला की योगशाला में 1200 लोगों ने एकसाथ योग किया। स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता दिखाते हुए प्रतिदिन योग करने की शपथ ली।
विज्ञापन
तस्वीरें: योग के रंग में डूबी अमर उजाला की योगशाला, लोगों ने योगासन कर ली ये शपथ
3 of 7
अमर उजाला की योगशाला
- फोटो : अमर उजाला
योगाचार्य डॉ. एसके शुक्ला, योगाचार्य डॉ. मधुसूदन शर्मा और योगाचार्य शिवप्रसाद गुप्ता, योगाचार्य सीमा दुबे, धर्मेंद्र बघेल, अखिल विश्व गायत्री परिवार आगरा शाखा के जिला समन्वयक विजय पाल बघेल ने लोगों को योग के विभिन्न आसनों की जानकारी दी। डॉ. एसके शुक्ला ने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक क्षमता के अनुसार करें। हर उम्र के लोगों के लिए अलग-अलग योगासन हैं।
तस्वीरें: योग के रंग में डूबी अमर उजाला की योगशाला, लोगों ने योगासन कर ली ये शपथ
4 of 7
अमर उजाला की योगशाला
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की योगशाला में शामिल होने के लिए गुरुवार सुबह पांच बजे से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। छह बजे से योगशाला का शुभारंभ हुआ। योगाचार्य दीपक मारू और दिल्ली से आई योग शिक्षक अपर्णा मेहरोत्रा, राधिका ने लोगों को योग कराया। उन्हें दैनिक जीवन में योग को अपनाने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
तस्वीरें: योग के रंग में डूबी अमर उजाला की योगशाला, लोगों ने योगासन कर ली ये शपथ
5 of 7
अमर उजाला की योगशाला
- फोटो : अमर उजाला
दीपक मारू ने लोगों को बताया कि दैनिक जीवन में योग को शामिल करने से न केवल तन को दुरुस्त रख सकते हैं बल्कि शारीरिक स्फूर्ति के साथ ही छरहरी काया भी पा सकते हैं। तीन मुख्य योगासन मरकट आसन, भुजंग आसन और अर्द्धचक्र आसन बताया। उन्होंने तीनों आसनों का महत्व बताते हुए कहा कि मरकट आसन से कमर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
विज्ञापन
तस्वीरें: योग के रंग में डूबी अमर उजाला की योगशाला, लोगों ने योगासन कर ली ये शपथ
6 of 7
अमर उजाला की योगशाला
- फोटो : अमर उजाला
भुजंग आसन से सिर से लेकर पैर तक सभी मांसपेशियों को खोल देता है। अर्द्धचक्र आसन से पेट की चर्बी कम होती है। डॉ. किशोर पंजवानी ने हंसने एवं ताली भजाने का महत्व बताया। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. रवि मोहन पचौरी ने कहा कि आधुनिक जीवन के दौर में यदि हम पंद्रह मिनट शरीर के लिए समय निकालकर योग करते हैं तो तन, मन दोनों स्वास्थ्य रहते हैं।
तस्वीरें: योग के रंग में डूबी अमर उजाला की योगशाला, लोगों ने योगासन कर ली ये शपथ
7 of 7
अमर उजाला की योगशाला
- फोटो : अमर उजाला
योगशाला में प्रीत लाइट तपन ग्रुप के चेयरमैन सुरेश चंद्र गर्ग, मैनेजर मार्केटिंग नितिन यादव, टैटमोसॉल पीरामल के ब्रांड हैड सम्पन्ना कागलकर, आगरा के मार्केटिंग हैड आदित्य शुक्ला, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर व अप्सा अध्यक्ष सुशील गुप्ता, रेनबो हॉस्पीटल के डॉ. आरएम मल्होत्रा, चेयरमैन एवं फोग्सी संस्था के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, फोग्सी संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जयदीप मल्होत्रा, दिल्ली से आईं डॉ. निधि गुलाटी, मिनट मेड (कोको कोला) के एजीएम मार्केटिंग अमित गोयल, खेलगांव स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स के चेयरपर्सन उमेश गुप्ता, आईएमए के अध्यक्ष डॉ. रवि पचौरी, डॉ. आलोक मित्तल आदि मौजूद रहे।