अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज 21 जून को दुनियाभर में मनाया जा रहा है। लोगों में योग दिवस के लिए खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके तहत आगरा और आसपास के कई जिलों में लोगों ने योग किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को सीकरी के पंच महल से लेकर शहर के एकलव्य स्टेडियम तक 250 स्थानों पर योग किया गया। जिले के करीब आठ लाख लोगों ने शिरकत की। फतेहपुरसीकरी के पंच महल में भव्य आयोजन हुआ, यहां केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने योग किया। इस दौरान सांसद राजकुमार चाहर, विधायक चौधरी बाबूलाल भी मौजूद रहे। इसके अलावा दूसरा मुख्य आयोजन एकलव्य स्टेडियम में हुआ। दोनों स्थानों पर करीब पांच-पांच हजार लोग शामिल हुए। ग्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय स्तर तक करीब 250 स्थानों पर सोमवार रात तक तैयारियां होती रहीं। आठ लाख लोगों को योग में शामिल करने का लक्ष्य रहा। सबसे ज्यादा तीन लाख लोग बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा विभाग को एकत्र करने थे। योग दिवस में शामिल होने वाले चिह्नित वाहन टोल फ्री रहे।
विज्ञापन
2 of 6
योग करते एडीजी राजीव कृष्ण, आईजी नचिकेता झा और एसएसपी सुधीर कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में अमर उजाला की ओर से योग दिवस पर शिविर का आयोजन किया गया। एडीजी राजीव कृष्ण, आईजी नचिकेता झा, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने योग किया।
विज्ञापन
3 of 6
विधायक श्रीकांत शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
योग दिवस के अवसर पर वृंदावन के गांधी पार्क में योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें योग करते विधायक श्रीकांत शर्मा एवं अन्य।
4 of 6
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से नेहरू नगर पार्क में लगे शिविर में योग करते महिला पुरुष।
विज्ञापन
5 of 6
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
- फोटो : अमर उजाला
वैदिक वेद मंदिर में अमर उजाला फाउंडेशन के तहत आयोजित योगा कार्यक्रम में योग करते लोग।