फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगमय हुई 'योगीराज' की धरती, भारतीय संस्कृति में रंगे विदेशी श्रद्धालु, अद्भुत हैं ये तस्वीरें

Mon, 22 Jun 2020 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
1 of 7
योग की मुद्रा में विदेशी युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विश्व योग दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण (योगीराज) की नगरी मथुरा योगमय हो गई। कोरोना काल में देसी से लेकर विदेशी लोग तक योग के रंग में नजर आए। वृंदावन के मंदिरों में मंत्रोच्चारण के बीच विदेशी श्रद्धालुओं ने योग किया। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अमर उजाला की पहल पर योग शिविर लगाए। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लोगों ने योग किया। 
विज्ञापन

2 of 7
योग दिवस - फोटो : अमर उजाला
रविवार को छठा विश्व योग दिवस मनाया गया। कोरोना महामारी के कारण इस बार योग के प्रति जागरुकता घर-घर में दिखाई दी। किसी ने घर की छत पर तो किसी ने आंगन में योग किया। 
विज्ञापन

3 of 7
योग करतीं युवतियां और बच्चे - फोटो : अमर उजाला
कई जगह शिविर लगाए गए। प्रात: पांच बजे से ही लोग पार्कों में आने लगे थे। कृष्णा गंगाघाट के निकट महिलाओं ने योग किया तो गणेशरा स्टेडियम के बाहर बच्चे योग करते नजर आए। 

4 of 7
योग करते स्वयंसेवक - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर में शामिल 32 हजार से ज्यादा परिवारों के स्वयंसेवकों ने कोरोना महामारी के चलते घर पर ही परिवार के साथ योग किया। इस कार्यक्रम में भाजपा, विहिप, हिंदू जागरण मंच समेत कई अन्य संगठनों शामिल हुए। 
विज्ञापन

5 of 7
योग करता विदेशी युवक - फोटो : अमर उजाला
विश्व योग दिवस पर बांकेबिहारी की नगरी में भी कई जगह शिविर लगे। वृंदावन में प्रवास कर रहे विदेशी श्रद्धालुओं ने योग और प्राणायाम किया।
विज्ञापन

6 of 7
विदेशी श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
राधेकुंज में विदेशी युवतियां भारतीय वेशभूषा में योग की मुद्रा में नजर आईं। इस अवसर पर कई विदेशी श्रद्धालुओं ने हैरतअंगेज करतब भी किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पानी में योग - फोटो : अमर उजाला
मथुरा और वृंदावन के यमुना घाटों पर भी लोगों ने योग किया। बालकृष्णदास ने यमुना नदी के पानी में योगासन किए। यह देखकर लोग हैरान रह गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें