फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में खुद को ऐसे रखें स्वस्थ, अमर उजाला के शिविर में योगाचार्य ने बताए आसन

Mon, 22 Jun 2020 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
योग कराते योगाचार्य देवेंद्र धाकरे - फोटो : अमर उजाला
आगरा में अमर उजाला के 'कोरोना से जंग...योग के संग' कार्यक्रम के तहत सिकंदरा हाइवे स्थित डावर शू फैक्टरी के मैदान में लगाए गए शिविर में लोगों ने जमकर ठहाके लगाए। योग आचार्य देवेंद्र धाकरे ने लोगों को निरोगी रहने के लिए भ्रामरी, कपालभाति, गोमुखासन, मंढुकासन अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार समेत कई प्राणायाम और योगासन कराए। 
विज्ञापन

2 of 5
योग कराते योगाचार्य देवेंद्र धाकरे - फोटो : अमर उजाला
योग शिविर का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि उद्यमी पूरन डावर ने कहा कि जिम में कसरत करने से शरीर मजबूत हो सकता है, लेकिन योग से निरोगी काया बनेगी। उन्होंने कहा कि सोमवार से रोजाना अपनी फैक्टरी के कर्मचारियों को रोजाना 10 मिनट का योग अनिवार्य रूप से कराएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
योगाचार्य देवेंद्र धाकरे - फोटो : अमर उजाला
योग आचार्य देवेंद्र धाकरे ने कहा कि योग को जीवन का हिस्सा बनाएं, इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, मधुमेह-सांस रोग समेत अन्य बीमारियों से भी बचाव होता है। इससे कोरोना वायरस शरीर पर प्रभावी नहीं होता और बचाव भी होता है। रोजाना एक घंटे योग करने से मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहता है। मधुमेह, मोटापा, पेट रोग जैसी बीमारियां नहीं होती। 

4 of 5
योग कराते योगाचार्य देवेंद्र धाकरे - फोटो : अमर उजाला
करकुंज की शालिनी शर्मा ने बताया कि मेरा लगातार वजन बढ़ रहा था, ऐसे में दो साल से नियमित योग कर रही हैं, इससे उनका वजन कम हुआ है, शरीर को नई ऊर्जा मिलती है। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी की दीपा धाकरे ने कहा कि योग से दिन की शुरुआत होती है। योग से तनाव नहीं होता। मानसिक स्वास्थ्य और निरोगी रहने के लिए योग सबसे कारगर औषधि है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमर उजाला के शिविर में योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
योग शिविर में आए राजन सिंह ने कहा कि वो जिम जाते थे, उससे मसल्स तो बनने लगी, लेकिन शरीर में स्फूर्ति नहीं रहती थी, अब योग करने बेहतर फिटनेस हुई है। सीपी सिंह ने कहा कि योग करने से पेट के विकार नहीं हो रहे हैं, मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिली है। मैंने योग को नियमित और अनिवार्य बना लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें