आयुष चिकित्सकों को 58 तरह की सर्जरी की छूट देने के विरोध में आगरा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के चिकित्सकों ने शुक्रवार को 24 घंटे की हड़ताल की। सुबह छह बजे से 12 दिसंबर की सुबह छह बजे तक मरीज नहीं देखे जाएंगे। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
आगरा में आज डॉक्टरों की हड़ताल: चिकित्सकों की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह डॉक्टरों ने ओपीडी बंद रखी, दूरदराज से आए मरीजों को इलाज नहीं मिला। घंटों इंतजार करने के बाद मरीज लौट गए। आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरएम पचौरी का कहना है कि फैसले को वापस करने की मांग के लिए प्रधानमंत्री के नाम फैसले को वापस लेने के लिए कलक्ट्रेट में ज्ञापन दिया गया है। 12 दिसंबर की सुबह 6:00 बजे तक हड़ताल रहेगी। हालांकि इमरजेंसी और कोरोना वायरस के मरीजों की सेवाओं को प्रभावित नहीं किया गया है। ऐसे मरीजों को उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
एसएन की ओपीडी
- फोटो : अमर उजाला
हड़ताल को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने जिला अस्पताल और सीएचसी पर चिकित्सकों को अतिरिक्त समय तक मरीज देखने के लिए कहा है। एसएन कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि हड़ताल के चलते ओपीडी में जिस मर्ज के चिकित्सक होंगे, वह तय मरीजों से अधिक देखने को कहा गया है। इंडियन डेंटल एसोसिएशन ने भी आईएमए की हड़ताल को समर्थन दिया है। सचिव डॉ. मनोज यादव ने बताया कि दंत रोग विशेषज्ञ हड़ताल पर हैं ओपीडी नहीं की जा रही है।
4 of 5
चिकित्सकों की बंद क्लीनिक
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में भी डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों पर असर देखा गया। ओपीडी बंद रहने से दूर दराज से इलाज के लिए आए मरीज और तीमारदार भटकते रहे। जिले के सभी आईएमए चिकित्सकों ने हड़ताल में भाग लिया।