बाह क्षेत्र के कोरथ गांव के रहने वाले वायुसेना उप प्रमुख आरके सिंह भदौरिया ने फ्रांस में फाइटर प्लेन राफेल उड़ाकर आगरा का मस्तक एक बार फिर गर्व से ऊंचा कर दिया। उन्होंने फ्रांस के कर्नल एन्टोनी कोर्टी के साथ राफेल की उड़ान भरी। भदौरिया की इस उपलब्धि से पैतृक गांव कोरथ में उत्सव का माहौल है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
वायुसेना उप प्रमुख भदौरिया के परिवार के लोग
वारंट ऑफिसर रहे सूरतपाल सिंह के बेटे एयर मार्शल आरके सिंह भदौरिया की चाची प्रभा देवी, चचेरे भाई शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आगरा एक्सप्रेसवे पर फाइटर जेट उतारने, वायुसेना उप प्रमुख बनने और अब फ्रांस की धरती पर राफेल उड़ाने के उनके कारनामे से परिवार का गौरव बढ़ा है।
विज्ञापन
3 of 5
फ्रांस के अधिकारियों से बातचीत करते वायुसेवा उप प्रमुख आरके सिंह।
गांव के पूर्व सैनिक धारा सिंह, ब्रजराज सिंह ने कहा कि गांव में आरके सिंह भदौरिया की उपलब्धि से जश्न का माहौल है। बताया कि गुरुवार को फ्रांस के मोन्ट डी मार्शन बेस पर कर्नल गोडी लियर ने उन्हें रिसीव किया। इसके बाद भदौरिया ने कर्नल एन्टोनी कोर्टी के साथ राफेल से उड़ान भरी। इसकी तस्वीरें देखकर उनका सीना 56 इंच का हो गया।
4 of 5
राफेल विमान के साथ वायुसेना उप प्रमुख भदौरिया और फ्रांस के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने कहा कि वायुसेना उप प्रमुख ने बाह का गौरव बढ़ाया है। आरके सिंह भदौरिया के परिवार के लोग सोशल मीडिया के जरिए अपने लाल की उपलब्धि पर नजर लगाए थे।
राफेल विमान के साथ वायुसेना उप प्रमुख भदौरिया और फ्रांस के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
राफेल उड़ाने के बाद आरके सिंह भदौरिया ने बयान दिया कि सुखोई और राफेल की वजह से दुश्मन सीमा पर फटक भी नहीं पाएगा। शहीदों के गांव के रूप में पहचान रखने वाला कोरथ गांव उनके संदेश से गदगद है।