ब्रज में 74वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार सुबह तय समय के अनुसार सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद सामाजिक दूरी का पालन करते हुए राष्ट्रगान हुआ। स्वतंत्रता दिवस पर आगरा में सरकारी भवनों पर भव्य सजावट की गई।
विज्ञापन
2 of 9
ध्वजारोह के बाद हुआ राष्ट्रगान
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में हर्षोल्लास के साथ स्वाधीनता दिवस मनाया गया। कलेक्ट्रेट में जिला अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थाओं में भी ध्वजारोहण के कार्यक्रम हुए। कोरोना के कारण आयोजनों में भीड़ एकत्रित नहीं की गई।
विज्ञापन
3 of 9
मैनपुरी कलेक्ट्रेट में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। इसके बाद सामाजिक दूरी का पालन करते हुए राष्ट्रगान हुआ। मथुरा और कासगंज में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही।
4 of 9
शान से लहराया तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
एटा के कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह नौ बजे जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुनील कुमार सिंह ने ध्वजारोहण के बाद पुलिस के जवानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
5 of 9
शिक्षण संस्थाओं में हुआ ध्वजारोहण
- फोटो : अमर उजाला
एटा के जॉय लैंड पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल महिमा मोरिस ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्टाफ को जागरुकता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
6 of 9
सेल्फी प्वाइंट पर लहराता तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के अजीत नगर चौराहे स्थित सेल्फी प्वाइंट पर अनूठी परंपरा के अनुसार सुबह 10 बजे ध्वजारोहण किया गया। 26 जनवरी 2018 से सेल्फी प्वाइंट पर प्रतिदिन सुबह 10 बजे झंडा फहराया जाता है।
विज्ञापन
7 of 9
विश्वविद्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो अशोक मित्तल ने ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में कोरोना के कारण स्टाफ के लोग ही शामिल हुए।
8 of 9
शिक्षा भवन में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के पंचकुइया स्थित शिक्षा भवन में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ मुकेश अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
आगरा में जश्न-ए-आजादी के लिए सरकारी इमारतों को भव्य रूप से सजाया गया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रेलवे स्टेशन रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आगरा कैंट स्टेशन की तस्वीरें ट्वीटर पर साझा कीं। स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम ने शहर में तीन रंगों से रंगोली बनाने की व्यवस्था भी की है।