फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hunar Haat: ताजनगरी में सज गई शिल्पकारों की हुनर हाट, कला-संस्कृति के साथ उठाएं लजीज व्यजंनों का आनंद

Wed, 18 May 2022 06:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
हुनर हाट में हुनर का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
आगरा में ताजमहल के निकट शिल्पग्राम में बुधवार से शिल्पकारों की हुनर हाट लोगों के लिए खोल दी गई। 18 से 29 मई तक आयोजित होने वाली हुनर हाट में 32 राज्यों के 800 से अधिक दस्तकारों ने स्टॉल लगाई हैं। यहां 12 दिन तक कला, व्यंजन और संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा। हुनर हाट का औपचारिक उद्घाटन बृहस्पतिवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे। 

स्थानीय उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने और विभिन्न राज्यों की कला, व्यंजन एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय वर्ष 2016 से देशभर के शहरों में हुनर हाट आयोजित करता आ रहा है। ताजनगरी में पहली बार शिल्पग्राम में हुनर हाट लगी है। 
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पग्राम में हुनर हाट का द्वार - फोटो : अमर उजाला
हुनर हाट में सुबह 10 से रात 10 बजे तक यहां रोजमर्रा की जरूरी चीजें चीनी, चाय की पत्ती से लेकर भागलपुर की सिल्क की साड़ी, कपड़े व अन्य घरेलू उत्पाद मिलेंगे। हुनर हाट में 300 से अधिक स्टॉल लगाई गई हैं। स्टॉल का कोई किराया नहीं देना होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
हुनर हाट में मां के साथ घूमते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
हुनर हाट में लोगों का प्रवेश निशुल्क है। मंत्रालय की तरफ से हाट में भाग लेने वाले प्रत्येक दस्तकार और कारीगर को एक हजार रुपये प्रतिदिन का मानदेय मिलेगा। 

4 of 5
हुनर हाट - फोटो : अमर उजाला
विभिन्न राज्यों का पारंपरिक खानपान हुनर हाट में मिलेगा। बिहार के लिट्टी चोखा से लेकर हरियाणा की दूध जलेबी, हैदराबाद की बिरयानी, राजस्थान की दाल बाटी के स्टॉल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हुनर हाट की एक स्टॉल पर महिला - फोटो : अमर उजाला
बनारसी, भागलपुरी सिल्क की साड़ियां, कश्मीरी शॉल व सूती कपड़ों की आकर्षक रेंज होगी। इनके अलावा बॉलीवुड के कलाकार रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। बच्चों के लिए भी सर्कस होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें