वृंदावन की गलियों में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
नए साल के पहले दिन श्रीबांकेबिहारी की नगरी वृंदावन में भक्ति का सैलाब उमड़ा। शुक्रवार को प्रात:काल में हजारों भक्तों ने ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए। मंदिर से जुड़ी गलियां दिनभर खचाखच भरी रहीं। हर तरफ श्रीबांकेबिहारी की जयजयकार, श्रीराधारानी की जयजयकार के स्वर गूंजते रहे।