आगरा जनपद में सालभर अपराधियों ने पुलिस को खूब चुनौती दी। दरोगा की हत्या से लेकर सोना लूट की वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनाएं भी सामने आईं। पुलिस हिरासत में युवक की मौत हुई। इससे सियासत गरमा गई। साल के अंत में बदमाशों ने एटीएम उखाड़कर ले जाकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। वहीं, नकली और एक्सपायरी दवाओं की बिक्री करने वालों पर शिकंजा कसा गया। गैंगस्टर की संपत्ति को भी जब्त किया गया। मां और तीन बच्चों की गला रेतकर हत्या हुई।
हिरासत में सफाई कर्मी की मौत के बाद गरमाई सियासत
थाना जगदीशपुरा के मालखाने में 25 लाख रुपये की चोरी हुई थी। पुलिस ने सफाई कर्मचारी अरुण को गिरफ्तार किया। 20 अक्तूबर को उसकी हिरासत में मौत हो गई। घटना के बाद राजनीति गरमा गई। पुलिसकर्मी निलंबित हुए, हत्या का मुकदमा भी लिखा गया।
खंदौली में दरोगा की हत्या
घटना 24 मार्च की है। खंदौली के गांव नहर्रा में दो भाइयों में आलू की फसल को लेकर विवाद होने पर दरोगा प्रशांत यादव पहुंचे थे। उन्हें देखकर विश्वनाथ भागने लगा और तमंचे से गोली चला दी थी, जिससे दरोगा प्रशांत यादव की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
2 of 12
मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के ऑफिस में हुई थी डकैती
- फोटो : अमर उजाला
मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में डकैती
17 जुलाई को कमला नगर स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के ऑफिस में डकैती डालकर बदमाश 16 किलोग्राम सोने के जेवरात और नकदी ले गए। पुलिस ने डकैती के कुछ देर बाद ही दो बदमाशों को मार गिराया। गैंग का सरगना पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
3 of 12
मृतका रेखा और उसके बच्चों के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मां और तीन बच्चों की हत्या
21 जुलाई को कोतवाली स्थित मोहल्ला कूंचा साधूराम में रेखा राठौर और उनके तीन बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रिश्तेदार संतोष सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
4 of 12
आगरा: रंजीत खरे का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कार शोरूम मैनेजर की हत्या
18 अक्तूबर को सिकंदरा स्थित कार शोरूम के मैनेजर रंजीत खरे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। मैनेजर का शव मुरैना में मिला था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। परिजनों ने पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन
5 of 12
चिकित्सक उमाकांत गुप्ता का हुआ था अपहरण
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर को हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण, 31 घंटे में बरामदगी
13 जुलाई को ट्रांस यमुना कालोनी निवासी डॉ. उमाकांत गुप्ता का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने उनकी तलाश में धौलपुर में डेरा डाला। 31 घंटे में उनकी बरामदगी बीहड़ से कर ली गई। पुलिस गैंग के सरगना और उसके एक साथी को मुठभेड़ में मार गिराया।
विज्ञापन
6 of 12
गोदामों से बरामद हुईं थी दवाइयां
- फोटो : अमर उजाला
नकली और एक्सपायरी दवाओं का कारोबार
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर -12 स्थित सत्यम प्लाजा में चल रही फर्म राजौरा डिस्ट्रीब्यूटर्स में एक्सपायर हो चुकी दवाइयों को दोबारा पैकिंग कर रहा बेचा जा रहा था। फर्म मालिक प्रदीप राजौरा और धीरज राजौरा गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन
7 of 12
आगरा: होटल में चल रहा था देह व्यापार
- फोटो : अमर उजाला
विदेशी सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा
11 फरवरी को ताजगंज के शिल्पग्राम स्थित एक होटल से पुलिस ने दो विदेशी युवतियां पकड़ीं। इनको देह व्यापार के लिए बुलाया गया था। होटल सपा नेता का था। पांच युवक गिरफ्तार किए गए थे।
8 of 12
परिवार के साथ कारोबारी योगेश मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
बैटरी कारोबारी की आत्महत्या ने खड़े किए कई सवाल
तीन दिसंबर को जगदीशपुरा के वंशी विहार में बैटरी कारोबारी योगेश मिश्रा और उनकी पत्नी के शव मिले। उनकी छोटी पांच साल की बेटी का शव मारुति एस्टेट स्थित घर में मिला। सुसाइड नोट भी बरामद किया गया। मगर, आत्महत्या का कारण आज तक पता नहीं चल सका है।
9 of 12
इसी केबिन से चोरी हुआ एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
एटीएम उखाड़कर ले गए बदमाश
23 दिसंबर की रात ताजगंज के कलाल खेरिया स्थित टाटा इंडिकैश के एटीएम को बदमाश उखाड़कर ले गए। इसमें 8.20 लाख रुपये कैश था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को तलाशा गया। 31 दिसंबर को मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।
10 of 12
जोंस मिल में पड़ा मलबा
- फोटो : अमर उजाला
गैंगस्टरों की संपत्ति जब्त कर दिया संदेश
22 मई को जोंस मिल कंपाउंड में बम धमाके के मुख्य आरोपी रज्जो जैन की 5.50 करोड़ की संपत्ति को पुलिस और प्रशासन की टीम ने जब्त किया। उसके फतेहाबाद रोड स्थित निर्माणाधीन अपार्टमेंट और फाउंड्री नगर स्थित प्लाट पर सील लगाई। दवा माफियाओं की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की गई।
11 of 12
हाईवे पर लगता रहा जाम
- फोटो : अमर उजाला
जाम से नहीं मिली मुक्ति
ताजनगरी को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस अधिकारियों ने बंद कमरों में कई प्लान बनाए। मगर, यह जमीन पर नहीं उतर सके। दस चौराहों को चिह्नित कर अतिक्रमण मुक्त करने और जाम से राहत दिलाने की योजना थी। पांच टीआई की तैनाती की गई। मगर, सिपाहियों और होमगार्ड की संख्या नहीं बढ़ सकी।