फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mudiya Purnima Mela: गोवर्धन में गिरिराजजी के जयकारों से गूंज रही तलहटी, परिक्रमा मार्ग पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Sun, 10 Jul 2022 11:49 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
मुड़िया पूर्णिमा मेला - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेला में श्रद्धालु का सैलाब उमड़ने लगा है। शनिवार को गिरिराज परिक्रमा मार्ग आस्था और भक्ति से सराबोर नजर आया। गिरिराज तलहटी गिरिराज महाराज के जयकारों से गूंज उठी। परिक्रमा ही नहीं गोवर्धन को जाने वाले मार्गों पर भी श्रद्धालुओं का यह सैलाब देखने को मिला। रविवार को देवशयनी एकादशी है। इस अवसर पर श्रद्धालु की संख्या और बढ़ गई है। गोवर्धन में सुबह से ही परिक्रमा मार्ग पर भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। हर कोई गिरिराज महाराज की भक्ति से सराबोर नजर आ रहा है। इधर, वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। देवशयनी एकादशी पर हजारों भक्तों ने वृंदावन की परिक्रमा की लगाई है।     

आठ जुलाई से मुड़िया पूर्णिमा मेला शुरू हो गया। अब श्रद्धालु भी इस खास अवसर पर जुटने लगे हैं। रविवार को देवशयनी एकादशी की पूर्व संध्या पर शनिवार को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार की सुबह गिरिराज तलहटी में हर तरफ श्रद्धालुओं का सैलाब नजर आने लगा। 
विज्ञापन

2 of 6
दानघाटी मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं ने दानघाटी मंदिर में पूजा-अर्चना कर गिरिराज परिक्रमा शुरू की। गिरिराज महाराज के जयकारों से तलहटी गुंजायमान हो उठी। पहले दिन ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने से प्रशासन की व्यवस्थाओं की पोल खोल कर सामने आ गई। परिक्रमा मार्ग कई लाइटें बंद होने से अंधेरा छाया रहा। परिक्रमा मार्ग पर फैली पड़ी कंक्रीट से श्रद्धालुओं के पैर घायल हो गए। 
विज्ञापन

3 of 6
परिक्रमा मार्ग पर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से आई भावना शर्मा ने बताया कि 10 साल से मुड़िया मेला पर गिरिराजजी की परिक्रमा लगाने आ रहे हैं। इस बार पहले जैसी व्यवस्थाएं नहीं है, कई जगह अंधेरा है, परिक्रमा मार्ग पर कंक्रीट पड़ी हैं। जिससे पैर घायल हो गए हैं। यहां तक कि रोडवेज की बसों का टोटा पड़ गया। 

4 of 6
अफसरों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा - फोटो : अमर उजाला
कमिश्नर शनिवार को देर शाम डीएम, एसएसपी के साथ मुड़िया मेला की व्यवस्थाओं की हकीकत जानने के लिए गोवर्धन पहुंचे। अड़ींग में पार्किंग स्थल का जायजा लिया। इसके बाद अधिकारियों के काफिले के साथ महमदपुर बाईपास मार्ग पहुंचे। परिवहन निगम की बसों की संचालन व्यवस्था की जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन

5 of 6
डीएम-एसएसपी एक ही बाइक पर हुए सवार - फोटो : अमर उजाला
मुड़िया मेला की व्यवस्थाओं को लेकर एसएसपी और डीएम सख्त नजर आ रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ते देख एसएसपी अभिषेक यादव ने बाइक पर डीएम नवनीत चहल को बिठाया और परिक्रमा मार्ग पर सुरक्षा प्वाइंट का निरीक्षण किया। इससे पुलिस और प्रशासन के अधीनस्थ अधिकारियों में खलबली मच गई। हालांकि निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
देवशयनी एकादशी पर तीर्थनगरी वृंदावन में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। श्रद्धालुओं ने सुबह-सुबह ठाकुर श्री बांकेबिहारी के दर्शन के बाद वृंदावन की परिक्रमा शुरू की। श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण वृंदावन की गलियों में जाम की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें