आगरा में कोतवाली के फुलट्टी स्थित मोहल्ला कूंचा साधू राम में महिला रेखा राठौर, उनके बेटों वंश उर्फ टुकटुक, पारस और बेटी माही की घर में निर्मम हत्या कर दी गई। चारों का कपड़े बांधकर गला दबाया गया, बाद में रेत भी दिया गया। पारस और माही को बेड पर तो रेखा और टुकटुक को फर्श पर मारा गया। दिल दहलाने वाली घटना के बारे में घर के हालात कुछ यही बता रहे हैं। पुलिस को प्रथम तल पर मिले पूजा स्थल में सामान बिखरा मिला। पुलिस के अनुसार मृतकों के शरीर से भी काफी खून निकला था। मगर, खून सूख चुका था। ऐसा घटना को 24 घंटे होने की वजह से हो सकता है। मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस इस मामले में रेखा के पूर्व पति सुनील को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके अलावा दो और लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
आगरा में सामूहिक हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला कूंचा साधूराम में चौबेजी वाली गली के अंदर मोड़ पर रेखा का दो मंजिला मकान है। दो सीढ़ियां चढ़कर गेट के अंदर जाते ही पहली मंजिल पर जाने की सीढ़ियां और बगल में एक कमरा बना हुआ है। एक स्टोर भी है, जिसमें वाशिंग मशीन रखी थी। प्रथम तल पर भी दो कमरे बने हैं। सीढ़ियों से ऊपर जाने पर किचिन बनी है। इसके बाद स्टोर और फिर बेडरूम बना है। पुलिस के मुताबिक, सूचना पर पहुंचे तो घर के दरवाजे पर चप्पल बिखरी पड़ी थीं। खाने का सामान पड़ा था। नीचे कमरे में पलंग रखा था। इसके नीचे फर्श पर चार कटे हुए नींबू रखे थे। इनके बीच में बुझा हुआ दीया था। आले में पूजा की थाली रखी थी। हल्दी भी रखी थी।
विज्ञापन
3 of 8
आगरा में मां और तीन बच्चों की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
आशंका है कि तंत्रमंत्र किया गया। पलंग पर समोसा और चटनी के साथ ही थैली रखी थी। इसके बाद सीढ़ियों से ऊपर जाने पर किचिन में फ्राईफेन में चाय रखी थी। वहीं एक बर्तन में फटा हुआ दूध था। भोजन बनने का कोई प्रमाण नहीं मिला। इसके साथ ही स्टोर में टुकटुक पड़ा हुआ था। उसके गले में कपड़ा पड़ा था। उसकी हत्या गला रेतकर भी की गई थी। इसके अलावा बेडरूम में बेड के सहारे रेखा फर्श पर पड़ी थी। उनके भी गले में कपड़ा पड़ा था, रेतने का भी निशाना था। माही और पारस बेड पर पड़े थे। उनके गले भी घोंटने के बाद रेते गए। ऐसा लग रहा था कि दोनों को सोते समय मारा गया है।
4 of 8
मृतका रेखा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
...तो बच्चों की जान बचाना चाहती थी रेखा
रेखा का शव फर्श पर बेड के सहारे पड़ा मिला। उसके हाथ में खून लगा हुआ था। पुलिस को आशंका है कि हत्यारे ने पहले बच्चों को मारा। रेखा ने बच्चों को बचाने का प्रयास किया होगा। इस दौरान उसके हाथों पर खून लग गया। इस पर उसे पकड़कर फर्श पर गला घोंटा गया, जिससे उसकी चीख बाहर नहीं जा सकी। गला रेतने के बाद उसकी जान निकलने पर ही छोड़ा।
विज्ञापन
5 of 8
टुकटुक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
...टुकटुक ने स्टोर में छुपने का किया प्रयास
पुलिस के मुताबिक, रेखा के बेटे टुकटुक की लाश स्टोर में पड़ी मिली। लाश इस तरह से थी, जैसे वो छिपने का प्रयास कर रहा हो। आशंका है कि टुकटुक ने मां, भाई और बहन के कत्ल होते हुए देख लिए होंगे। इस पर वह भागकर स्टोर में छुप गया होगा। उसे भी बचने का मौका नहीं मिल सका।
विज्ञापन
6 of 8
पूजा की थाली
- फोटो : अमर उजाला
पूजा स्थल और अलमारी में बिखरा था सामान
पुलिस को प्रथम तल पर मिले पूजा स्थल में सामान बिखरा मिला। वहीं दीवार में बनी अलमारी का भी सामान बिखरा हुआ था। एक लोहे की अलमारी भी है। वह खुली हुई थी। मगर, लॉकर पर चाबी लगी थी। चाबी से लॉक लगा हुआ था। इसकी फोरेंसिक टीम ने जांच की। लॉकर में कितने जेवरात थे? यह पुलिस पता कर रही है।
विज्ञापन
7 of 8
पड़ोसी महिलाओं से जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
चीखें बाहर नहीं आए, इसलिए दबाए गले
मां और बच्चों के गले किसी न किसी कपड़े से दबाए गए थे। पुलिस को आशंका है कि पहले चारों के गले दबाए गए। जान बचने की कोई उम्मीद न हो, इसलिए गलों को किसी धारदार हथियार से रेत दिया गया। किसी चाकू से यह घटना करने की आशंका है। पुलिस ने धारदार हथियार की तलाश में घर की तलाशी ली। छत पर भी गए, लेकिन कुछ नहीं मिला।
सूख चुका था खून
हत्या की घटना बुधवार दोपहर को किए जाने की आशंका है। क्योंकि पड़ोसियों ने घर का गेट बुधवार को खुला देखा था। यह रात में भी खुला रहा। जहां लाशें पड़ी थीं, वहां फर्श पर खून पड़ा था। मृतकों के शरीर से भी काफी खून निकला था। मगर, खून सूख चुका था। ऐसा घटना को 24 घंटे होने की वजह से हो सकता है।