फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज की होली: द्वारिकाधीश मंदिर में सोने-चांदी की पिचकारी से रंगों की बौछार, भक्त हुए निहाल

Tue, 23 Mar 2021 12:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
द्वारिकाधीश मंदिर में रंगों की बौछार - फोटो : अमर उजाला
ब्रज में होली का उल्लास चरम पर पहुंच गया है। चहुंओर रंगोत्सव की धूम है। मंदिरों में आस्था के रंगों की वर्षा हो रही है, जिसमें सराबोर होने के लिए हर रोजश्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। मथुरा में पुष्टिमार्गीय द्वारिकाधीश मंदिर में सोमवार को गीले रंगों का प्रयोग शुरू हो गया है। होलिकाष्टक लगने के साथ ही मंदिर में दर्शन करने आए भक्तों पर मंदिर के सेवायतों ने पिचकारी से रंगों की बौछार की। भक्त भी अपने आराध्य के साथ रंगों की होली खेलकर निहाल हुए। 
विज्ञापन

2 of 5
द्वारिकाधीश मंदिर में रंग उड़ाते सेवायत - फोटो : अमर उजाला
द्वारिकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि सोमवार से शुद्ध टेसू के फूल के रंग से ठाकुरजी ने सोने और चांदी की पिचकारी से होली खेली। पड़वा के दिन से चला आ रहा राजभोग के दर्शन में रसिया गायन का कार्यक्रम निरंतर चल रहा है। मंदिर आने वाले देश-विदेश से आए सभी दर्शनार्थी इसका आनंद ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि रंगभरी एकादशी और त्रयोदशी के दिन द्वारिकाधीश महाराज के विशेष मनोरथ होंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
द्वारिकाधीश महाराज - फोटो : अमर उजाला
वसंत पंचमी से डांढा (डंडा) गड़ने के साथ ही ब्रज के मंदिरों में अबीर-गुलाल की होली शुरू हो गई थी। होलिकाष्टक से द्वारिकाधीश मंदिर में गीले रंगों की होली शुरू हुई। पुष्टि मार्ग संप्रदाय में होलिकाष्टक शुरू होने के साथ ही रंगों की होली शुरू होती है। सोने-चांदी की पिचकारी से श्रद्धालुओं पर रंगों की बौछार की जाती है। ठाकुरजी के साथ होली खेलने के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ते हैं। 

4 of 5
न्योता लेकर नंदगांव पहुंची राधा की सखियां - फोटो : अमर उजाला
ब्रज की लठामार होली के लिए सोमवार को राधारानी के महल (बरसाना) से निमंत्रण रूपी गुलाल लेकर राधा की सहचरी कान्हा के घर (नंदगांव) पहुंच गईं। नंदगांव में लठामार होली का निमंत्रण स्वीकार कर लिया गया है। इसके साथ ही नंदगांव में फाग आमंत्रण महोत्सव शुरू हो गया। इधर, निमंत्रण स्वीकार किए जाने की खबर बरसाना में मिलती है तो राधारानी मंदिर में लड्डुओं लुटाए जाते हैं। इसे लड्डू होली कहा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राधारानी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बरसाना में मंगलवार को लठामार होली का आयोजन होगा। यहां नंदगांव के हुरियारे होली खेलने के लिए आएंगे। इन पर बरसाना की हुरियारिनें प्रेमपगी लाठियां बरसाएंगी। हुरियारे अपना बचाव ढाल से करेंगे। इसके अगले दिन नंदगांव के नंदभवन में लठामार होली खेली जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें