श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में होली की धूम है। अबीर-गुलाल के उड़ते बादलों से सतरंगी हुआ राधा का गांव बरसाना लाडली जी महल (राधारानी मंदिर) में सोमवार को लड्डुओं की बरसात हुई। नंदभाव के पांडा के नृत्य को देख श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। समाज गायन की चौपाई के साथ राधे-राधे के जयघोष से लाडली जी मंदिर गूंज उठा।
विज्ञापन
2 of 7
बरसाना के राधारानी मंदिर में लुटाए गए लड्डू
- फोटो : अमर उजाला
बरसाना में मंगलवार को लठामार होली का आयोजन होगा। इससे पहले सोमवार को राधारानी मंदिर में लड्डू होली का आयोजन किया गया। इसे देखने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लग गया। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया।
विज्ञापन
3 of 7
बरसाना के राधारानी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
राधाकृष्ण की दिव्य प्रेम की लड्डू होली का आनंद लेने के लिए देश-दुनिया से श्रद्धालु बरसाना पहुंचे। शाम को पांच बजे तो लाडली जी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हर कोई भक्ति के रंगों से सराबोर दिखाई दिया।
4 of 7
बरसाना के राधारानी मंदिर में होली की धूम
- फोटो : अमर उजाला
वृषभानु नंदनी शीशमहल में विराजमान होकर अपने भक्तों पर लड्डुओं की बरसात के साथ कृपा का सागर उड़ेल रही थीं। मंदिर परिसर अबीर-गुलाल की बरसात से अट गया। श्रद्धालु मस्ती के साथ नाच रहे थे।
विज्ञापन
5 of 7
बरसाना के राधारानी मंदिर में होली की धूम
- फोटो : अमर उजाला
शाम को मंदिर के पट खुलते ही गोस्वामी समाज ने समाज गायन शुरू कर दिया। नंदगांव से आए पांडा का पुजारी ने भानु बाबा की ओर से स्वागत किया। पांडा ने हर्ष से नृत्य किया। पुजारी और श्रद्धालुओं द्वारा लड्डुओं को दर्शकों के बीच लुटाया।
विज्ञापन
6 of 7
बरसाना के राधारानी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
लोग प्रसाद रूपी लड्डुओं को पाने को लालायित दिखे। सवा घंटे तक चली इस लड्डू होली के दौरान टनों लड्डू लुटाए गए। चंडीगढ़ से आए कोमल ने बताया कि जैसा हमने लड्डू होली के बारे में सुना था, सो उससे अधिक रस देखने को मिला।
बरसाना में मंगलवार को लठामार होली का आयोजन होगा। यहां नंदगांव के हुरियारे होली खेलने के लिए आएंगे। इन पर बरसाना की हुरियारिनें प्रेमपगी लाठियां बरसाएंगी। हुरियारे अपना बचाव ढाल से करेंगे। इसके अगले दिन नंदगांव के नंदभवन में लठामार होली खेली जाएगी।