फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसलिए अद्भुत और अलौकिक है ब्रज की होली, देखिए 10 शानदार तस्वीरें

Sat, 07 Mar 2020 01:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 10
होली 2020 - फोटो : Amar Ujala
'सब जग होरी, जा ब्रज होरा' यह कहावत यूं ही नहीं कही गई है। इसके पीछे ब्रज की वर्षों पुरानी परंपरा के अद्भुत रंग हैं। होली के इन अद्भुत रंगों में पूरा ब्रज सरोबार है। बरसाना-नंदगांव के बाद शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर होली का आनंद बरसा तो पूरा परिसर सतरंगी हो गया। देखिए ब्रज की होली की अद्भुत तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 10
होली 2020 - फोटो : Amar Ujala
ब्रज में 40 दिन तक चलने वाला फाग महोत्सव चरम पर है। रंगभरनी एकादशी पर श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर फागुन में भादों की तरंग दिखी। बारिश भी भक्तों की आस्था को नहीं डिगा सकी। भक्त अपने आराध्य की होली को अपलक देखते हुए आनंद लूटते रहे। 
विज्ञापन

3 of 10
होली 2020 - फोटो : Amar Ujala
होली महोत्सव का शुभारंभ कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज ने श्रीराधाकृष्ण की युगल जोड़ी की आरती कर किया। इसके बाद कई प्रदेशों से आए कलाकारों ने मंच पर रसिया, होली गीत और नृत्य प्रस्तुत कर कान्हा के भक्तों मंत्रमुग्ध कर दिया। 

4 of 10
होली 2020 - फोटो : Amar Ujala
होली महोत्सव में ब्रज की होली लीला, हरियाणा के घूमर, फाग, मुंबई के गीत, दिल्ली के साथ राजस्थान के लोकगीत और नृत्य का संगम देखने को मिला। ब्रज के चरकुला नृत्य और बंब रसिया की प्रस्तुति से भक्तों का मन मोह लिया। 
विज्ञापन

5 of 10
होली 2020 - फोटो : Amar Ujala
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर बने मंच पर राधाकृष्ण के स्वरूपों ने फूलों की होली खेली। इसका भक्तों ने भी जमकर आनंद लिया। रावल एवं श्रीकृष्ण संकीर्तन मंडल के हुरियारे और हुरियारिनों ने लठमार होली खेली। 
विज्ञापन

6 of 10
होली 2020 - फोटो : Amar Ujala
रंग-गुलाल के बीच हुरियारिनों की प्रेम पगी लाठियां हुरियारों पर बरसने लगीं। हुरियारिनों की लाठियों से बचने को ढाल लिए घुटने के बल बैठने को मजबूर थे। 
विज्ञापन

7 of 10
होली 2020 - फोटो : Amar Ujala
लठामार होली के दौरान वहां सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी नहीं बच सके। हुरियारियों ने प्रेमपगी लाठियां बरसाईं तो पुलिसकर्मी होली के उल्लास में डूब गए।  

8 of 10
होली 2020 - फोटो : Amar Ujala
होली महोत्सव में भक्ति के रंग की ऐसी हिलोर उठीं कि सभी भक्त उसमें रंगे नजर आए। मेघ भी ऐसे बरसे, लगा कि कान्हा के जन्मस्थली में हो रही इस दिव्य होली के साकार दर्शन करने के लिए स्वयं इंद्रदेव पधारे हों।

9 of 10
होली 2020 - फोटो : Amar Ujala
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर उड़ते रंग और गुलाल से आसमान भी सतरंगी लाल हो गया। रंगों की होली में आए कान्हा के भक्त कृतार्थ होकर प्रसादी रंग में रंग गए।
विज्ञापन

10 of 10
होली के रंगों में सराबोर होकर नाचे भक्त - फोटो : Amar Ujala
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भव्य और दिव्य होली के दर्शन के लिए देश और विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान जन्मस्थान परिसर राधा-कृष्ण के जयकारों से गुंजायमान होता रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें