फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में मेयर के खिलाफ लगे होर्डिंग: जनता ने बयां की अपनी पीड़ा, लगाया भेदभाव का आरोप

Mon, 07 Jun 2021 12:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
बोदला सिकंदरा रोड पर लगा होर्डिंग्स - फोटो : अमर उजाला
आगरा के मेयर नवीन जैन पर कमला नगर क्षेत्र में ही विकास कार्य कराने के आरोप बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पार्षद लगाते रहे हैं, लेकिन अब पार्षदों की जगह शहर के लोगों ने मेयर के खिलाफ सड़कों पर होर्डिंग लगाए हैं और उन्हीं यूनीपोल का इस्तेमाल अपनी पीड़ा बयां करने के लिए किया है, जो नगर निगम के अधिकार में हैं । होर्डिंग के जरिए मेयर पर विकास कार्यों में भेदभाव करने का आरोप लगाया गया है। पानी, सड़क, सफाई और सीवर की दुर्दशा को बयां करते हुए लोगों ने होर्डिंग के जरिए मेयर से सवाल पूछे हैं कि उनके क्षेत्र की दुर्दशा कब दूर होगी। रातों रात लगाए गए होर्डिंग शहर में चर्चा का विषय बन गए हैं।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
आगरा के मेयर नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला
कामायनी हॉस्पिटल के सामने बाबरपुर-भावना इस्टेट रोड और बोदला सिकंदरा रोड पर डिवाइडर पर लगे यूनीपोल पर 10 से ज्यादा होर्डिंग मेयर नवीन जैन के खिलाफ लगाए गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
बोदला सिकंदरा रोड पर लगा होर्डिंग्स - फोटो : अमर उजाला
कारगिल पेट्रोल पंप चौराहे से लेकर बोदला तक और भावना इस्टेट रोड पर क्षेत्रीय लोगों के हवाले से लगाए गए होर्डिंग पर फोटो के साथ समस्या बयां की गई है। इन होर्डिंगों पर पार्षद प्रताप सिंह गुर्जर के साथ शीतल अग्रवाल, निशीत गुप्ता, मिथुन गर्ग, संतोष कटारा, विनीत, संजय तोमर के नाम लिखे हैं। 

4 of 5
भावना स्टेट रोड पर लगा होर्डिंग्स - फोटो : अमर उजाला
होर्डिंगों पर फोटो लगाकर बताया है कि बिजली के खंभे टूटे पड़े हैं। सड़कें जर्जर हो रही हैं। जलनिकासी का प्रबंध नहीं है। गंगाजल की पाइप लाइन नहीं है। न स्ट्रीट लाइट है और न तिरंगा लाइट है। उन्होंने मेयर नवीन जैन से इस उपेक्षा कारण जानना चाहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेयर के खिलाफ लगे होर्डिंग्स - फोटो : अमर उजाला
होर्डिंग के जरिए लोगों ने अपनी समस्याओं के साथ विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाया है। एक होर्डिंग पर लिखा है कि हमें विकास चाहिए। दूसरे होर्डिंग्स पर लिखा है हमारा क्षेत्र उपेक्षित क्यों ? 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें