आगरा के मेयर नवीन जैन पर कमला नगर क्षेत्र में ही विकास कार्य कराने के आरोप बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पार्षद लगाते रहे हैं, लेकिन अब पार्षदों की जगह शहर के लोगों ने मेयर के खिलाफ सड़कों पर होर्डिंग लगाए हैं और उन्हीं यूनीपोल का इस्तेमाल अपनी पीड़ा बयां करने के लिए किया है, जो नगर निगम के अधिकार में हैं । होर्डिंग के जरिए मेयर पर विकास कार्यों में भेदभाव करने का आरोप लगाया गया है। पानी, सड़क, सफाई और सीवर की दुर्दशा को बयां करते हुए लोगों ने होर्डिंग के जरिए मेयर से सवाल पूछे हैं कि उनके क्षेत्र की दुर्दशा कब दूर होगी। रातों रात लगाए गए होर्डिंग शहर में चर्चा का विषय बन गए हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।