फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाम आगरा: भाईचारे का दिया पैगाम, बवाल के बाद मंटोला में चहल-पहल

Wed, 03 Jul 2019 09:48 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
मंटोला बाजार में चहल पहल रही - फोटो : अमर उजाला
आगरा में मंटोला बवाल के अगले ही दिन आगरा अपनी लय में लौट आया। मंटोला और आसपास के ही नहीं, शहर के तमाम बाजारों में मंगलवार को आम दिनों की तरह चहल पहल रही। दौर ए मुगलिया से चली सुलह ए कुल की परंपरा को कायम रखते हुए शहर ने एक बार फिर भाईचारे को सबसे ऊपर रखा है। जिन लोगों की दुकानों में तोड़फोड़ की गई, उन्होंने भी गिले-शिकवे भुलाकर यही कहा, आपसी रिश्ते सबसे ऊपर हैं। शहर के अमन में ही सबकी भलाई है।
विज्ञापन

2 of 5
मंटोला चौराहे पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जिस सदर भट्टी चौराहा पर सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज, दुकानों में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई थी, वहां मंगलवार सुबह ही बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले। पुलिस जरूर तैनात थी लेकिन न किसी तरह का तनाव था, न ही कोई खौफ। सोमवार को जामा मस्जिद के पास सबसे पहले सुभाष बंद हुआ था, मंगलवार को यहां  चहल पहल थी। ऐसा नहीं लग रहा था कि सोमवार को कुछ हंगामा हुआ हो। फुलट्टी, शिवाजी मार्केट, सिंधी बाजार सब सामान्य रहे। स्कूल भी आम दिनों की तरह खुले। मैदानों में बच्चे खेलते नजर आए।
विज्ञापन

3 of 5
दुकानदार शुभम शिवहरे और विमल चौरसिया - फोटो : अमर उजाला
सदर भट्टी चौराहा के दुकानदार राजू चौरसिया ने कहा कि हमारी हलवाई की दुकान पर सबसे पहले तोड़फोड़ हुई लेकिन हम अमन चाहते हैं। सदर भट्टी में हिंदु-मुस्लिम दुकानदार भाई-भाई की तरह रहते आए हैं, बाहर के लोगों ने हंगामा किया, पड़ोसियों से कोई शिकवा नहीं। शुभम शिवहरे ने कहा कि कुछ लोगों ने बाहर से आकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, मंटोला में हिंदु मुस्लिम भाइयों की तरह रहते हैं, इस भाईचारे पर कभी आंच नहीं आ सकती है। किसी से कोई गिला नहीं, सब अपने काम में लगे हैं।

4 of 5
मंटोला निवासी हाजी भोलू और शरीफ कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
मंटोला के हाजी भोलू ने कहा कि जिन लोगों ने गलती है, उन्हें सजा मिलेगी। बाकी कोई नहीं है जो यहां माहौल को खराब करना चाहे। मोहब्बत से रहने में सबका फायदा है, आगरा के लोग इसे अच्छी तरह समझते हैं। हम्मद शरीफ कुरैशी ने कहा कि यह सुलहकुल की नगरी है। अगर कभी कोई विवाद हो जाए तो वह थोड़ी बहुत देर का रहता है। इस बार भी यही हुआ है। पुलिस को चाहिए कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंटोला थाने में पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला
मंटोला बवाल के बाद शहर के साथ ही कस्बों में भी चौकसी बरती जा रही है। पुलिस ने शहर के संवेदनशील इलाकों के साथ देहात में भी मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में रात की गश्त तेज कर दी है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन निधि श्रीवास्तव ने सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारियों को भीड़ हिंसा के विरोध में होने वाले प्रदर्शनों को लेकर सचेत कर दिया है। कहा है कि बिना अनुमति किसी को भी किसी भी प्रकार का प्रदर्शन न करने दिया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें