फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा मालिनी का अनोखा अंदाज: भाजपा सांसद ने संभाली ट्रैक्टर की स्टेयरिंग, रैली को किया रवाना

Fri, 19 Nov 2021 06:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
ट्रैक्टर पर सवार सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी का अनोखा अंदाज देखने को मिला। उन्होंने शुक्रवार को ट्रैक्टर चलाकर भाजपा किसान मोर्चा की रैली को रवाना किया। इस अवसर पर भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों के लिए बहुत अच्छे थे, लेकिन कुछ किसान इसके विरोध में थे। इसलिए केंद्र की सरकार ने तीनों कानूनों को रद्द किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा किसानों के लिए समर्पित है। 

रामलीला मैदान से शुरू हुई किसान मोर्चा की रैली में करीब 150 ट्रैक्टर शामिल हुए। यह रैली अग्रसेन चौराहा, डीग गेट, भूतेश्वर तिराहा, कृष्णा नगर होते हुए गोवर्धन चौराहे पर खत्म हुई। रैली में ग्रामीण क्षेत्रों से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर चलाए। रैली में गोवर्धन से विधायक कारिंदा सिंह भी ट्रैक्टर की स्टेयरिंग संभालते दिखे।
विज्ञापन

2 of 5
गुरुद्वारे में भाजपा सांसद ने टेका मत्था - फोटो : अमर उजाला
प्रकाश पर्व के अवसर पर भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने सबसे पहले मथुरा के मसानी स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेका। इसके बाद सांसद का अनोखा अंदाज देखने को मिला। उन्होंने ट्रैक्टर चलाकर भाजपा किसान मोर्चा की रैली को रवाना किया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

3 of 5
ट्रैक्टर पर सवार सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
ट्रैक्टर रैली में भाजपा सांसद हेमा मालिनी अलग ही अंदाज में नजर आईं। उन्होंने जब ट्रैक्टर की स्टेयरिंग संभाली, तो कार्यकर्ता हेमा मालिनी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। उनके अलावा गोवर्धन से भाजपा विधायक कारिंदा सिंह भी ट्रैक्टर पर सवार हुए। 

4 of 5
भाजपा सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि तीनों कृषि कानून बहुत अच्छा थे, लेकिन कुछ लोग इसे नहीं चाह रहे थे। इसलिए प्रधानमंत्री कानूनों को निरस्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सभी किसान हित में काम कर रहे हैं। विपक्ष किसानों को भड़का रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाजपा किसान मोर्चा के नेता - फोटो : अमर उजाला
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर किसानों के पराक्रम का प्रतीक है। उनकी उन्नति का संसाधन है। किसानों का जो पवित्र कृषि यंत्र है, उसे कुछ लोग बदनाम करने का काम कर रहे हैं। बता दें कि भाजपा ट्रैक्टर रैली से सकारात्मक संदेश देने की कोशिश कर रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें