फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: झमाझम बारिश ने गर्मी-उमस से दिलाई राहत तो घरों में पानी घुसने में 'आफत'

Wed, 07 Aug 2019 12:56 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
बारिश के चलते सड़कों पर हुए जलभराव से निकलती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
सुहागनगरी में हुई बारिश ने नगर निगम के इंतजाम की पोल खोल दी है। मंगलवार को दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे मुख्य रास्तों से लेकर गलियों के अंदर तक जलभराव हो गया। नई आबादी के निचले इलाकों में घरों के अंदर और सर्विस रोड पर दुकानों के अंदर पानी घुस गया।
विज्ञापन

2 of 5
बरसात के बाद घर से पानी निकलता युवक - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को सुबह से ही घटाएं घिरी थीं और हवा थम जाने से उमस थी। दोपहर करीब एक बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश तीन बजे तक लगातार होती रही। इससे शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। गलियों के अंदर तक पानी भर गया। सर्विस रोड पर इतना पानी भर गया कि वाहनों की रफ्तार थम गई।
विज्ञापन

3 of 5
सर्विस रोड पर जलभराव होने से यातायात बाधित - फोटो : अमर उजाला
नई आबादी वाले क्षेत्र श्रीपाल कॉलोनी, श्रीराम कॉलोनी, महादेवनगर, आसफाबाद, शांतिनगर, ऊर्दू नगर, अब्बासनगर, हस्मतनगर, 12 बीघा क्षेत्र में पानी की निकासी न होने के कारण लोग पूरी तरह से घरों के अंदर कैद हो गए। सबसे खराब स्थित नगला पचिया, श्रीराम, श्रीपाल कॉलोनी, शांतिनगर के साथ महादेवनगर की देखने को मिली। यहां घर के अंदर पानी भर गया।

4 of 5
बारिश थमने के बाद घरों से पानी निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला
शिकोहाबाद में दिनभर उमस भरी गर्मी पड़ने के बाद मंगलवार दोपहर झमाझम बारिश हुई। घर और प्रतिष्ठानों में पानी भर गया। गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को झमाझम बारिश से काफी राहत मिली, लेकिन घर, दुकानों और रास्तों में पानी भरने से परेशानी भी झेलनी पड़ी। थाना परिसर, कटरा बाजार को जाने वाला मार्ग, मैनपुरी रोड, गार्डेनिया स्कूल और आवास विकास कॉलोनी जाने वाले रास्ते तालाब की शक्ल में बदल गए। मोहल्ला गढै़या में नालियां चौक होने से बारिश का पानी घरों व प्रतिष्ठानों में घुस गया। बारिश थमने के बाद लोग घरों से पानी निकालते रहे। नगर पालिका की सभी तैयारियों की बारिश ने पोल खोल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बारिश के चलते सड़कों पर हुए जलभराव में फंसा दुपहिया वाहन सवार - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल परिसर के अंदर भी पानी भर गया था। वहीं सर्विस रोड पर जलभराव होने से यातायात पूरी तरह से बाधित हो गए। दवा लेने अस्पताल आए मरीज और तीमारदार पानी के बीच निकलकर घरों की ओर जाते दिखाई दिए। कोटला, रोड, गांधी पार्क, जलेसर रोड, आर्यनगर, शिवाजी मार्ग, हनुमान रोड, नई बस्ती, मूला सिंह का चौराहा, स्टेशन रोड, बाग छिंगामल, कटरा सुनारान, कोटला रोड, मोहल्ला कोटला, भोजपुरा, सर्विस रोड, जिला अस्पताल के सामने, नगला बरी, जाटवपुरी, आकाशवाणी रोड, कोहिनूर रोड, हाजीपुरा, आगाशाह की मस्जिद, चंद्रवार गेट, पेमेश्वर गेट की पुलिया, हुंडावाला बाग, करबला, आगरा गेट, वाटर वर्क्स के सामने, नगर निगम के सामने, रामगढ़ रोड के साथ अन्य मार्ग जलमग्न हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें