फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावनः नवरात्र में भक्तों को दर्शन देंगे ठाकुर बांकेबिहारी, कोविड प्रोटोकॉल का करेंगे पालन

Wed, 30 Sep 2020 03:00 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
1 of 5
बांकेबिहारी मंदिर वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
लंबी प्रतीक्षा के बाद ठाकुर बांकेबिहारी अब भक्तों को दर्शन देने जा रहे हैं। नवरात्र के पहले दिन से भगवान बांकेबिहारी के पट भक्तों के लिए खोलने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
लॉकडाउन के चलते अक्षय तृतीय पर बंद बांकेबिहारी का मंदिर - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए मंदिर प्रबन्धक मुनीष शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण बांकेबिहारी मंदिर पिछले करीब छह माह से बंद था। इसी दौरान मंदिर की दीवार और फर्श बैठने के बाद आईआईटी इंजीनियर और पुरातत्व विशेषज्ञों की देखरेख में मंदिर की मरम्मत कराई गई है। यह कार्य जारी है, जिसके 16 अक्तूबर तक पूर्ण होने की पूर्ण सम्भावना है। 
विज्ञापन

3 of 5
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मंदिर सेवायतों के साथ मंदिर प्रबंधन ने नवरात्र में मंदिर के दर्शन खोलने का फैसला किया है।

4 of 5
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
17 अक्तूबर से बांकेबिहारी के पट आम भक्तों के लिए खोल दिये जाएंगे। मुनीष शर्मा ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा, जिसे लेकर तैयारियां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ठाकुरजी - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार से दर्शन देंगे श्रीराधा दामोदर 
वृंदावन के सप्त देवालयों में शामिल श्री राधा दामोदर मंदिर को भी खोलने का फैसला किया गया है। श्री गोविंद देव मंदिर एक अक्तूबर से खुल जाएगा। श्री गोविंद देव मंदिर के दर्शन पहले ही खोल दिये गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें