फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाह की हवा से 'बुझे' 200 घरों के चूल्हे, गुजराती परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

Wed, 18 Sep 2019 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
गुजराती परिवार - फोटो : अमर उजाला
आगरा की आवास विकास कॉलोनी में रहने वाली सरोज और आरती घर-घर फेरी लगाकर काजू बेचती थीं। बच्चा चोरी की अफवाह में हमले के खौफ ने इन्हें तीन महीने से घर पर बैठा रखा है। खरीदा गया माल भी आधे से ज्यादा खराब हो चुका है। कमाई बंद होने से घर में चूल्हा तक नियमित नहीं जल पा रहा। यह दर्द सिर्फ सरोज-आरती का नहीं है, फेरी लगाकर सामान बेचने वाले करीब 200 गुजराती परिवारों का है।
विज्ञापन

2 of 5
गुजराती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर दो, तीन, छह, सात और 11 में ये फेरीवाले रहते हैं। ये घर-घर फेरी लगाकर बाल्टी-टब, चादर और मेवा बेचते हैं। महीने में पांच से छह हजार रुपये कमा लेते हैं। इनकी फेरी ही नहीं बिक्री भी देहात में ज्यादा होती है। महिलाएं भी फेरी लगाती हैं। सेक्टर तीन की कमला देवी, सुंदरी, विमला, पिंकी, मधु, संजू ने बताया कि फेरी के दौरान बच्चा चोरी के शक में उन्हें पीटा गया। तब से डर के मारे काम पर न जा पाने से एक वक्त की रोटी मुहाल हो गई है।  
विज्ञापन

3 of 5
गुजराती महिला - फोटो : अमर उजाला
ये फेरी लगाने अछनेरा, किरावली, बिचपुरी, एत्मादपुर, फतेहाबाद, शमसाबाद, भरतपुर, फरह, हाथरस आदि इलाकों में जाती हैं। यहां सामान आसानी से बिक जाता है। इन्हीं क्षेत्रों में मगर अफवाह में वे पीटी गईं। सरोज और आरती ने बताया कि फेरी नहीं लगाने के कारण घर का गुजारा कर्ज लेकर करना पड़ रहा है। बच्चों की फीस भी नहीं भर पाए तो उनका स्कूल जाना बंद हो गया है। उन्हें इसकी भी चिंता है। 

4 of 5
अशोक गुजराती - फोटो : अमर उजाला
गुजराती परिवारों के नेता अशोक ने बताया कि हम लोगों के पास आधार कार्ड आदि दस्तावेज हैं। हम चाहते हैं कि पुलिस द्वारा कोई फोटो पहचान पत्र बना दिया जाए जिसे वे दिक्कत पर कहीं दिका सकें। इसके लिए वो विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल से मिले भी थे। फिर एसएसपी ऑफिस में भी प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन पहचान पत्र नहीं बना। इस बाबत विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि तब एसएसपी ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। समस्या हल न हुई, यह पता न चला। वे संपर्क करें, समाधान कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अफवाहों के डर से काम धंधा बंद - फोटो : अमर उजाला
बच्चा चोरों का हल्ला शहर में भी था। न्यू आगरा में लोगों ने साबुन बेचने आए हरियाणा के युवकों को पीट दिया था। शाहगंज में भी एक युवक से पिटाई की गई थी। सिकंदरा, एत्माद्दौला में भी घटनाएं हुईं। पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें