फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहलः मुफ्त में ताजमहल घुमाएंगे गाइड, कोविड-19 प्रोटोकॉल का करेंगे पालन

Fri, 18 Sep 2020 01:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल
आगरा में 21 सितंबर को जो भी पर्यटक ताजमहल के दीदार के लिए आएंगे, उन्हें गाइड मुफ्त में ताजमहल घुमाएंगे। यूपी गाइड वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने तय किया है कि ताजमहल पर पर्यटकों को फिर से आकर्षित करने के लिए वह पहले दिन मुफ्त में अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

2 of 5
ताजमहल (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
गाइड वेलफेयर एसोसिएशन की इस मसले पर आज शाम को बैठक हो रही है, जिसमें सभी सदस्यों को जागरूक किया जाएगा कि वह कोविड-19 प्रोटोकॉल का खुद भी पालन करें और पर्यटकों से पालन कराएं। स्मारकों के अंदर संस्कृति मंत्रालय की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाए और अपने साथ सैनिटाइजर रखने के साथ मास्क भी रखें ताकि जो पर्यटक अपना मास्क भूल जाएं, उन्हें वह तुरंत उपलब्ध करा दें। 
विज्ञापन

3 of 5
ताजमहल परिसर में मास्क पहने लोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
कोविड-19 प्रोटोकॉल में खुल रहे ताजमहल में क्या करना है, क्या नहीं करना है, इसकी जानकारी गाइड एसोसिएशन के अन्य सदस्यों को इस बैठक में दी जाएंगी। 

4 of 5
ताजमहल रॉयल गेट - फोटो : Amar Ujala
21 को सूर्योदय के समय ताज पहुंचेंगे
सभी गाइड 21 तारीख की सुबह सूर्योदय के समय ताजमहल पहुंचेंगे और वहां पहले दिन ताज पर जितने पर्यटक आएंगे, हमारा उन्हें ऑफर रहेगा कि सेवाएं मुफ्त देंगे ताकि ताजमहल के पर्यटन को हम फिर से ऊंचाईयां दे सकें। दीपक दान अध्यक्ष, यूपी गाइड वेलफेयर एसोसिएशन 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल - फोटो : Amar Ujala
फिर से नई ऊंचाइयां देने के लिए एकजुट
छह महीने के बाद ताजमहल खुलेगा तो भी हजारों की जगह सैकड़ों में ही पर्यटक आएंगे। ऐसे में पर्यटकों को लुभाने के लिए हमें मुफ्त सेवाएं देनी होंगी। इसका संदेश यह है कि हम सभी मिलकर तबाह हो चुके पर्यटन उद्योग को फिर से नई ऊंचाइयां देने के लिए एकजुट है। - अंशुल शर्मा गाइड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें