फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा पहुंचीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, कलाकृति एंपोरियम में देखा 'मोहब्बत द ताज शो', तस्वीरें

Thu, 10 Oct 2019 03:10 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आनंदी बेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बुधवार को तीन दिन के प्रवास के लिए ताजनगरी पहुंचीं। बुधवार शाम को उन्होंने कलाकृति में आयोजित मोहब्बत द ताज शो देखा। 11 अक्तूबर को वे डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

2 of 5
आनंदी बेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
बुधवार अपराह्न तीन बजे खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की अगवानी मेयर नवीन जैन ने की। हवाई अड्डे से वह सर्किट हाउस पहुंचीं, जहां उन्होंने सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश से मुलाकात की। ।
विज्ञापन

3 of 5
आनंदी बेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
मेयर नवीन जैन ने राज्यपाल को आगरा नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की जानकारी दी। शाम को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल फतेहाबाद रोड स्थित कलाकृति एंपोरियम में मोहब्बत द ताज शो देखने पहुंचीं, जिसे उन्होंने खूब सराहा।


 

4 of 5
आनंदी बेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आज सुबह 9:30 बजे ताजमहल देखने जाएंगी। एक घंटे तक वह ताज में रहेंगी। पूर्वाह्न 11 बजे आगरा किला का भ्रमण करने के बाद दोपहर में सर्किट हाउस आएंगी और भोजन के बाद अपराह्न चार बजे फतेहपुर सीकरी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आनंदी बेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
शाम छह बजे सर्किट हाउस में लोगों से मुलाकात का कार्यक्रम है। शुक्रवार को खंदारी परिसर में होने वाले डॉ. आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पूर्वाह्न 11 बजे भाग लेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें