फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा: ब्रज में उमड़ा आस्था का सैलाब, गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर हरिनाम संकीर्तन की गूंज

Tue, 29 Oct 2019 12:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा)
विज्ञापन
1 of 7
गिरिराज परिक्रमा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
दीपावली के बाद सोमवार को मथुरा के मंदिरों व घरों में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव की धूम है। गोवर्धन की गिरिराज तलहटी में सुबह से ही आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर हरिनाम संकीर्तन, राधे-राधे के जयकारे गूंज रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
गिरिराज परिक्रमा करते विदेशी श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
मथुरा की रज-रज में कृष्ण भक्ति है। यहां जो भी आता है कृष्ण भक्ति में लीन हो जाता है। यही श्रद्धा भाव गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव में देखने को मिल रहा है, जिसमें देशभर से ही नहीं, विदेशों से भी बड़ी संख्या में भक्त अन्नकूट महोत्सव में शामिल होने आए हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
गिरिराज परिक्रमा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
दिवाली की पूर्व संध्या पर ही आस्ट्रेलिया, अमेरिका, रूस, कनाडा आदि देशो से विदेशी भक्त गोवर्धन पहुंच गए थे। सोमवार सुबह हजारों भक्तों ने राधाकुंड और श्यामकुंड में स्नान के बाद गिरिराज मंदिर में दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद ढप, ढोल, मृदंग-मजीरे की धुन पर हरिनाम संकीर्तन के साथ गिरिराज परिक्रमा शुरू की।
 

4 of 7
दानघाटी मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
अन्नकूट महोत्सव पर गिरिराज दानघाटी मंदिर, जतीपुरा के मुकुट मुखारविंद मंदिर, हरिगोकुल मंदिर,  राधा-कृष्ण संगम कुंड स्थित रघुनाथ दास गोस्वामी जी महाराज की गद्दी, वैष्णव सेवाश्रम आदि में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
विज्ञापन

5 of 7
द्वारकाधीश मंदिर में पूजा करते पुजारी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में वल्लभ कुल संप्रदाय के द्वारकाधीश मंदिर में भी गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर द्वारकाधीश के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पूजा के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। 
विज्ञापन

6 of 7
दीपों की रोशनी से जगमग हुए ब्रज के कुंड - फोटो : अमर उजाला
दीपावली पर्व पर गिरिराज जी की नगरी पर परंपरागत दीपदान महोत्सव से झिलमिला उठी। आस्था और श्रद्धा में डूबे भक्तों ने मानसी गंगा, राधाकुंड एवं मंदिरों में दीपदान किया। दीयों की रोशनी से गिरिराज तलहटी जगमगा उठी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गोवर्धन पूजा - फोटो : अमर उजाला
दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा होती है। इसे अन्नकूट पूजा भी कहा जाता है। इस दिन गौ माता और गोवर्धन पर्वत की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। गोवर्धन पूजा भगवान कृष्ण की लीला से जुड़ी हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें