फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवर फ्रंट घोटाला: सीबीआई के छापे पर बोले भाजपा नेता नितिन गुप्ता- रिवर फ्रंट में सही किए हैं सभी काम

Tue, 06 Jul 2021 01:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ नितिन गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में सोमवार को आगरा के न्यू ओल्ड विजय नगर निवासी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नितिन गुप्ता के घर सीबीआई ने छापा मारा। करीब एक घंटे पूछताछ की गई। आगरा के अलावा नोएडा, लखनऊ, रायबरेली समेत कई जिलों में तत्कालीन सिंचाई विभाग के 18 से अधिक इंजीनियर के ठिकानों पर भी सीबीआई टीम द्वारा छापामारी की गई है।

बिल्डर से ठेकेदार बने नितिन गुप्ता, बसपा, सपा में रह चुके हैं, अब भाजपा में हैं। वह 2008 में बसपा सरकार में नजदीकी रहे। फिर 2017 में विधान सभा चुनाव से आठ महीने पहले सपा में उन्हें नागरिक सुरक्षा समिति में चीफ सेक्रेटरी वार्डन पद देकर राज्य मंत्री का दर्जा मिल गया। तब नितिन गुप्ता पहली बार सुर्खियों में आए। गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में नितिन गुप्ता की अनुपम ट्रेडिंग कंपनी भी पार्टनर थी। जिसके माध्यम से पत्थर की खरीद की गई। सीबीआई के छापे पर नितिन गुप्ता का कहना है कि रिवर फ्रंट में सभी काम सही किए गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
भाजपा नेता सुनील बंसल के साथ नितिन गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
2019 में लोकसभा चुनाव के बाद नितिन गुप्ता भाजपा में सक्रिय हो गए। तीन दिन पहले ही वह सर्किट हाउस में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के कार्यक्रम में भी मौजूद थे। 
विज्ञापन

3 of 5
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ नितिन गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर नितिन के फोटो वायरल हुए हैं। जिनमें वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई भाजपा नेताओं के साथ फोटो में खड़े दिखाई दिए। नितिन गुप्ता ने विजय नगर व राजपुर चुंगी क्षेत्र में बिल्डिंग प्रोजेक्ट बनाए हैं। पिछले कई वर्षों से वह सरकारी ठेकेदारी कर रहे हैं।

4 of 5
भाजपा नेता नितिन गुप्ता के इसी आवास पर सीबीआई ने छापा मारा। - फोटो : अमर उजाला
गोमती रिवर फ्रंट सपा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में से एक थी। रिवर फ्रंट में मैसर्स अन्नपूर्णा ट्रेडर्स को करोड़ों रुपये का ठेका मिला था। इस योजना में घोटाले के मामले में सोमवार को सीबीआई ने केस दर्ज किया है। इसके बाद कई जगह छापेमारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विजय नगर स्थित भाजपा नेता नितिन गुप्ता के आवास पर पहुंची सीबीआई की टीम। - फोटो : अमर उजाला
सही किए हैं सभी काम- नितिन
पूर्व राज्यमंत्री नितिन गुप्ता ने कहा कि रिवर फ्रंट में सभी काम सही किए हैं। सीबीआई टीम आई थी। जांच में उनका सहयोग किया है। सीबीआई ने जो दस्तावेज मांगे हैं उन्हें उपलब्ध कराए जाएंगे। मुझे कानून पर पूरा विश्वास है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें