फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bakrid 2022: आगरा में बकरों की खरीद-फरोख्त को उमड़े लोग, सबसे महंगा बिका 'कप्तान', कीमत जान रह जाएंगे हैरान

Mon, 04 Jul 2022 02:42 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
कुआं खेड़ा हाट में बकरे खरीदने को उमड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा में ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर कुर्बानी के लिए बकरों के बाजार सज गए हैं। कुआं खेड़ा की पशु हाट में रविवार को 1.05 लाख का बकरा कप्तान बेचा गया। फतेहाबाद के छोटेलाल के शाहिद और सलमान 35 और 40 हजार में बिक गए। हाट में सबसे ज्यादा बरबरा और तोतापरी नस्ल के बकरों की डिमांड रही। पांच हजार रुपये से ज्यादा बकरों की खरीद फरोख्त की गई। 

कुआं खेड़ा में बकरीद से पहले यह आखिरी हाट थी, क्योंकि अगले रविवार को बकरीद है। ऐसे में हाट में दूरदराज से व्यापारी अपने बकरों को लेकर आए थे। रुड़की के जफर गोट फॉर्म के मालिक जफर ठेकेदार अपने साथ तोतापरी नस्ल के तीन बकरे सुल्तान, मुल्तान और कप्तान लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि सुल्तान की कीमत 3.40 लाख रुपये, जबकि मुल्तान की 3.20 लाख रुपये है। दोनों बकरों को कोई खरीदार नहीं मिल सका। कप्तान को एक लाख पांच हजार रुपये में बेचा गया। 
विज्ञापन

2 of 6
बकरों की मंडी - फोटो : अमर उजाला
रुड़की के भोलू पहलवान का कहना था कि मंडी में देसी बकरों की भी खासी खरीद की गई है। यह सस्ता पड़ता है। जालौन के पशु व्यापारी इस्लाम का कहना था कि बरबरा नस्ल के बकरों को लोग ज्यादा पसंद किया। वह 10 बकरे लेकर आए थे। सभी बिक गए। इसी तरह एत्मादपुर के आसिफ का बरबरा नस्ल का बकरा भी एक लाख रुपये में बेचा गया। 
विज्ञापन

3 of 6
हींग की मंडी में भी बिके बकरे - फोटो : अमर उजाला
रविवार शाम को हींग की मंडी में बकरों की मंडी लगाई गई। इसमें भी 500 से ज्यादा बकरे बिक्री के लिए आए। ढोलीखार, मंटोला, नाई की मंडी, गुलाबखाना, हींग की मंडी, महावीर नाला समेत आसपास के लोग बकरों की खरीदारी करने पहुंचे।

4 of 6
कुआं खेड़ा की हाट में बिके बकरे - फोटो : अमर उजाला

बकरे इस बार ज्यादा महंगे 

हिंदुस्तानी बिरादरी के अध्यक्ष डॉ. सिराज कुरैशी ने बताया कि बकरे इस दफा ज्यादा महंगे हैं। 25 हजार से कम का अच्छा बकरा नहीं है। हींग की मंडी में 25 हजार से एक लाख रुपये तक के बकरे खरीदे गए। 
विज्ञापन

5 of 6
कुआं खेड़ा की हाट में बिके बकरे - फोटो : अमर उजाला

बरबरा व महावन के बकरों की मांग

लिमरा गोट फार्म के शफीक खान ने बताया कि इस बार बरबरा व महावन (मथुरा) के सफेद बकरों की डिमांड ज्यादा है। 

इन स्थानों से आए व्यापारी 

रुड़की, जालौन, इटावा, औरेया, एत्मादपुर, बाह, पिनाहट, भरतपुर, धौलपुर, तांतपुर, उरई, किरावली, जलेसर, एटा समेत आसपास के जिलों के व्यापारी पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुआं खेड़ा की हाट में बिके बकरे - फोटो : अमर उजाला

इन नस्लों के बकरों की डिमांड

- तोतापरी : इस नस्ल के बकरों की लंबाई ज्यादा होती है। वजन भी अच्छा होता है। 
- बरबरा : लोकल ब्रीड के ये बकरे खूबसूरत होते हैं। लंबाई कम होती है, चर्बी भी कम होती है। 
- जमुनापारी : यह भी लोकल यमुना के आसपास के इलाके में पाई जाने वाली नस्ल है। इसकी भी खूब डिमांड रहती है। 
- महावन : राजस्थानी नस्ल के देसी बकरे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें