फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Double Murder: दीवार चढ़कर पहली मंजिल पर आए बदमाश, पति-पत्नी की हत्या कर मुख्य दरवाजे से भागे

Mon, 04 Jul 2022 12:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
आगरा दोहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
आगरा के कस्बा पिनाहट के मोहल्ला मार में व्यापारी सुरेश चंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी की हत्या कर लूट की वारदात के बाद पुलिस ने घर और मोहल्ले में छानबीन की। आशंका है कि बदमाश दीवार चढ़कर पहली मंजिल पर आए होंगे। वारदात के बाद घर के मुख्य गेट को खोलकर बाहर निकल गए। एक सीसीटीवी फुटेज भी मिली है, जिसमें संदिग्ध नजर आ रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने रसोई को भी चेक किया। इसमें पता चला कि सभी बर्तन साफ हैं। कपड़े में लिपटीं चार रोटियां रखी थीं। अनुमान है कि पति-पत्नी ने खाना खा लिया। इसके बाद सोने चले गए थे।

सुरेश चंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी घर में पहली मंजिल पर दो कमरों रहते थे। रविवार को उनके शव घर में पड़े मिले। मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उसने घर से 15 लाख रुपये नकद के अलावा 15 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात लूटकर ले जाने की बात लिखी है।
विज्ञापन

2 of 7
व्यापारी के घर में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
व्यापारी के मकान के भूतल पर कमरे खाली पड़े हैं। भूतल पर कमरे से होकर सीढ़ियों पर जाया जा सकता है। यहां पर एक जाली वाला गेट भी लगा हुआ है। घर गली के एक कोने में है। गली में साइड की तरफ घर की दीवार पर प्लास्टर नहीं है। पड़ोसियों ने मुख्य दरवाजा खुला देखा था। इसके बाद घर के अंदर जाने पर वारदात का पता चला। 
 
विज्ञापन

3 of 7
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने ली घटना की जानकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने घर में काफी देर तक छानबीन की। छत पर चढ़कर देखा। यह पता किया गया कि बदमाशों ने दरवाजा खुलवाया या फिर किसी और रास्ते से आए। आशंका है कि बदमाश बिना प्लास्टर वाली दीवार के सहारे से पहली मंजिल पर आए होंगे। शनिवार रात को बारिश भी आ रही थी। बिजली भी गुल हो गई थी। इस कारण आसपास घरों के लोग भी अंदर ही सो रहे थे।

4 of 7
छत पर जांच करती पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने छत पर आने के बाद गेट खुलवाया होगा। कृष्णा देवी का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। इससे यही लग रहा है कि उन्होंने गेट खोला होगा। उन्हें बदमाशों ने पकड़ लिया। सुरेश चंद्र गुप्ता का शव बेड पर था। उनकी सोते समय हत्या की गई होगी। हालांकि अभी पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही स्थिति साफ होगी। 
विज्ञापन

5 of 7
जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सीढ़ियों के जाली वाले गेट पर ताला लगा था। वारदात के बाद बदमाशों ने गेट की जाली को तोड़ा। इसके बाद भूतल पर आकर मुख्य दरवाजे से बाहर निकले होंगे। घर में प्राथमिक जांच के बाद पुलिस को यही लग रहा है। यही वजह है कि पुलिस छत और घर के पीछे गईं, जहां से दीवार के सहारे से चढ़ा जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
गल्ला व्यापारी के बेटा व स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि सुरेश चंद्र गुप्ता किसी अनजान व्यक्ति के लिए दरवाजा नहीं खोलते थे। पति-पत्नी रात के समय कम ही बाहर आते थे। किसी परिचित के आने पर ही दरवाजा खोलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को मोहल्ले में लगे सीसीटीवी की फुटेज मिली है। यह रात की है। इसमें कुछ संदिग्ध नजर आ रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को देख रही है, जिससे संदिग्धों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें