फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भगवान' ने धारण किया मास्क: गोवर्धन के मंदिरों से भक्तों को कोरोना संक्रमण से बचाव का संदेश

Wed, 14 Apr 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा)
विज्ञापन
1 of 5
गिरिराज जी ने धारण किया मास्क - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसके बावजूद लोग कोविड गाइडलाइन के प्रति लापरवाह हैं। ऐसे में अब मंदिरों में विराजमान आराध्य (भगवान) अपने भक्तों को कोरोना से बचाव का संदेश दे रहे हैं। गोवर्धन के राधाकृष्ण कुंड संगम स्थित गिरिराज मंदिर में मंगलवार को गिरिराज महाराज ने मास्क धारण कर भक्तों को दर्शन दिए। उधर, दानघाटी मंदिर में गिरिराज महाराज को फूलों से बना मास्क धारण कराया गया।
विज्ञापन

2 of 5
दानघाटी मंदिर, गोवर्धन - फोटो : अमर उजाला
राधाकृष्ण कुंड संगम स्थित गिरिराज मंदिर के सेवायत कृष्ण गोपाल कौशिक ने बताया कि मंगलवार को मंगला आरती के दौरान गिरिराज महाराज को मास्क धारण कराया गया। इससे भक्तों को कोरोना से बचाव का संदेश दिया गया। मंदिर में बिना मास्क के किसी भी श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति नहीं है। आरती के समय भक्तों को दो गज की दूरी पर खड़ा किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
दानघाटी मंदिर गोवर्धन - फोटो : Amar Ujala
गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर में गिरिराज महाराज को फूलों से बना मास्क धारण कराया गया, ताकि लोगों में कोरोना से बचाव का संदेश पहुंच सके। यह विशेष मास्क मंदिर के सेवायत मुकुट कौशिक ने तैयार करायाहै। उन्होंने बताया कि मंदिर में बिना मास्क के भक्तों को दर्शनों की अनुमति नहीं है। उचित दूरी का पालन कराकर गिरिराज महाराज के दर्शन कराए जा रहे हैं।

4 of 5
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर लगी भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला
मथुरा और वृंदावन में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसको देखते हुए प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। मंदिरों में बिना मास्क के श्रद्धालुओं को अनुमति नहीं है। वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश की नई व्यवस्था मंगलवार से लागू हो गई। इसके तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। अब मंदिर में सिर्फ पांच श्रद्धालुओं को ही एक साथ प्रवेश की दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर लगी भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला
नई व्यवस्था के कारण मंगलवार सुबह से बांकेबिहारी मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की कतार लग गई। घंटों इंतजार के बाद मंदिर में प्रवेश मिल पाया। प्रशासन की सख्ती और मंदिर प्रबंधन की अपील के बाद भी कई श्रद्धालु कोविड गाइडलाइन के प्रति बेपरवाह नजर आए। मंदिर के बाहर कतार में खड़े कुछ श्रद्धालु बिना मास्क के दिखे। उचित दूरी का पालन भी नहीं किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें