फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र: कैला देवी मंदिर में कोरोना गाइड लाइन के तहत प्रवेश, मास्क लगाकर पूजा, मां से मांगी मन्नत

Wed, 14 Apr 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

चैत्र नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में कुछ इसी तरह का नजारा हर तरफ देखने को मिला। मां के प्रथम स्वरुप शैलपुत्री की आराधना हुई। पूरे दिन मंदिरों में घंटा-घड़ियाल गूंजते रहे। घर-घर मां की चौकी सजाकर स्थापना की गई।
विज्ञापन
1 of 5
नवरात्र के पहले दिन मास्क लगाकर पूजा करतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में देवी मंदिरों के बाहर मंगलवार को भोर होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। सिर पर लाल चुनरी, हाथों में पूजा की थाली लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जैसे ही आगे बढ़ी तो सभी ने माता रानी के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। चैत्र नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में कुछ इसी तरह का नजारा हर तरफ देखने को मिला। मां के प्रथम स्वरुप शैलपुत्री की आराधना हुई। पूरे दिन मंदिरों में घंटा-घड़ियाल गूंजते रहे। घर-घर मां की चौकी सजाकर स्थापना की गई। मंदिरों में भक्तों ने नेजा भी चढ़ाया। कोरोना संक्रमण के कारण मंदिर में ज्यादा भीड़ न लगे इसके चलते पांच-पांच श्रद्धालुओं को एक साथ दर्शन की अनुमति दी गई। 
विज्ञापन

2 of 5
मां कैला देवी - फोटो : अमर उजाला
चैत्र नवरात्र के पहले दिन आस्था और भक्ति के साथ श्रद्धालुओं ने शैलपुत्री की विधि विधान से पूजा अर्चना की। घर-घर में शुभ मुहूर्त में मां की चौकी सजाकर घट स्थापना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विधि विधान के साथ मां की पूजा अर्चना की। अल सुबह से ही शुरू हो गया था। मां राजराजेश्वरी कैलादेवी के मंगला दर्शन के लिए रात तीन बजे से श्रद्धालुओं की टोलियां नंगे पांव मां के भवन के लिए कूच करने लगी थी। पट खुलने के समय सुबह चार बजे से पूर्व काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर के बाहर खड़े नजर आए। पट खुलते ही जय माता की जयकारे श्रद्धालुओं ने लगाने शुरू कर दिए। 
विज्ञापन

3 of 5
नवरात्र के पहले दिन कैला देवी मंदिर पर पहुंचे भक्त - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के बाहर का नजारा भी देवीमय होता दिखाई दिया। माता श्रीवैष्णोदेवी धाम उसायनी में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी हो गया था। जो देर शाम तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन करने के साथ ही मां का भोग लगाकर मन्नतें मांगी। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर कमेटी व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन कराने के लिए मंदिर के अंदर पांच पांच श्रद्धालुओं का प्रवेश कर दिया जा रहा था। सैनिटाइज के साथ थर्मल जांच की जा रही थी। 

4 of 5
भीड़ को हटाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पथवारी माता मंदिरों पर भी देखने को मिला मेले जैसे नजारा
कोटला रोड स्थित पथवारी माता मंदिर के साथ खैरगढ़, नारखी, एका, मक्खनपुर, कठफोरी, फरिहा सहित आसपास के मंदिरों पर भी मेला जैसे नजारा देखने को मिला। भीड़ के कारण श्रद्धालुओं को मां की पूजा अर्चना करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। श्रद्धालु पूजा की थाली के साथ हाथों में जल का लोटा, प्रसाद आदि लेकर मां की पूजा अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पांच-पांच लोगों को दिया गया मंदिर में प्रवेश - फोटो : अमर उजाला
पांच-पांच करके दिया जा रहा था श्रद्धालुओं को प्रवेश
मां राजराजेश्वरी कैलादेवी मंदिर पर मां के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को कई घंटे तक गेट पर इंतजार करना पड़ा। भीड़ को देखते हुए लाइन लगवा दी गई थी। इससे व्यवस्था बनी रहे। इस बीच मंदिर के अंदर चेकिंग के बाद ही पांच-पांच करके श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा था। कई मंदिरों के बाहर समाजसेवियों ने मास्क का वितरण किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें