दुष्कर्म के मामले में फंसे पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद के बाद शाहजहांपुर के मुमुक्ष आश्रम से एक और मामले के तार जुड़े हैं। मामला 2.5 करोड़ की ठगी का है, जिसमें आगरा जिले की 32 हजार महिलाएं शिकार हुई हैं। ठगी का आरोप एनजीओ सार्थक सोशल वेलफेयर सोसायटी पर है। इसमें शाहजहांपुर निवासी अमित राजपूत निदेशक और अरुण कुमार अग्निहोत्री चेयरमैन हैं। अमित को ठगी का मास्टर माइंड बताया गया है।
विज्ञापन
2 of 7
बिचपुरी स्थित संस्था का ऑफिस
- फोटो : अमर उजाला
ठगी की शिकार महिलाओं ने बताया कि ठगों ने पिछले छह महीने में चार बार कार्यालय बदला। नए-नए इलाकों में जाकर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को झांसे में लेने के लिए ऐसा किया गया। सबसे पहले सिकंदरा में दफ्तर खोला गया था। इसके बाद आवास विकास में सेक्टर आठ में, फिर चार में खोला। बाद में पश्चिमपुरी में। इस पर ताला लटका है।
विज्ञापन
3 of 7
आरोपी अमित और अरुण (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
अमित और अरुण खुद को भाजपा का नेता बताते थे। कहते थे कि वे नारी सशक्तिरण के अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। वे प्रोजेक्टर पर ऐसे फोटो दिखाते थे जिनमें वे किसी बैठक या सम्मेलन में भाग ले रहे होते थे। एक फोटो मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव का दिखाया। बैनर पर भाजपा के बड़े नेताओं के फोटो हैं।
जालसाजों ने आगरा में ठगी 2017 में शुरू की। गली-गली प्रचार किया। उनके निशाने पर महिलाएं थीं। उन्होंने लालच दिया, जो महिला 18 साल से अधिक की 20 महिलाओं का समूह बनाकर उन्हें सिलाई, बुनाई, कढ़ाई, मेहंदी रचाने का प्रशिक्षण देगी, उसे दो हजार रुपये मिलेंगे। समूह में 25 महिला होने पर ढाई हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 7
हरीपर्वत थाने में पीड़ित महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
प्रशिक्षण लेने वाली महिला को 790 रुपये पंजीकरण के देने होंगे। प्रशिक्षण के बाद प्रत्येक को दो हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके बाद गली-गली में समूह बनते चले गए। शुरू में कुछ महिलाओं को रकम दी गई। आगरा में 1600 समूह बने। इस साल जनवरी से पैसा नहीं दिया गया। कह दिया बाद में इकट्ठा दिया जाएगा।
विज्ञापन
6 of 7
पीड़ित महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने अरुण अग्निहोत्री के सामने विरोध किया तो सितंबर और अक्तूबर के चेक थमा दिए गए। ये फर्जी निकले। इसके बाद महिलाओं ने शिकायत की है। सिकंदरा थाना पहुंची मालती और मीना पाठक ने बताया कि ठगों के गुर्गे सक्रिय हो गए हैं। वे धमकी दे रहे हैं कि अगर रिपोर्ट दर्ज कराई तो किसी का पैसा वापस नहीं मिलेगा।