फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बच्चे के जन्म की खुशियां मातम में बदलीं, चार मौतों से मचा कोहराम

Sun, 20 Oct 2019 05:08 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
मृतक रूपेश व महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
खंदौली के सादाबाद के गांव बिसावर में रूपेश के परिवार में खुशी का माहौल था। उसकी पत्नी सीमा बच्चे को जन्म देने वाली थी। मगर, उसे अस्पताल ले जाते समय हादसे में रूपेश, उसके तहेरे भाई, मां और मौसी की मौत हो गई। सीमा घायल है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

2 of 5
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
बिसावर निवासी रूपेश उर्फ बंटी चांदी के घुंघरू बनाने का काम करता था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटे भाई मनोज और दिनेश मजदूरी करते हैं। पिता राजू कश्यप रिक्शा चलाते है। रूपेश की शादी को चार साल हो गए थे। रूपेश की पत्नी सीमा के गर्भवती होने पर पूरा परिवार खुश था। रूपेश के मामा सोनू ने बताया कि सीमा को सादाबाद में एक डाक्टर को रात में नौ बजे दिखाया था। उन्होंने बताया कि गर्भ में बच्चे की धड़कन में परेशानी है। ऐसे में आगरा ले जाने की सलाह दी थी।
विज्ञापन

3 of 5
मृतक रूपेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रात तकरीबन 01:30 बजे सभी आगरा के लिए चले थे। पीलीपोखर पर हादसा हो गया। हादसे का पता चलने पर परिवार में कोहराम मच गया। रूपेश के ताऊ का बेटा अमित गांव में परचून की दुकान चलाता था। उसके पिता सत्यप्रकाश रिक्शा चलाते हैं। अमित इकलौता बेटा था। उसकी बड़ी बहन की
शादी हो चुकी है। अमित के दो बच्चे हैं। इनमें एक बेटा तीन साल और दूसरा सात महीने का है। रूपेश के पिता राजू कश्यप की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
 

4 of 5
रूपेश की मां का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कार हादसे में घायल हुई सीमा का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वह बेहोशी की हालत में है। उसे यह भी नहीं पता है कि हादसे में किन लोगों की मौत हुई। परिवार के लोग उसका इलाज कर रहे हैं। परिजनों का कहना था कि सीमा के पति और बच्चे की भी मौत हो गई है। उसकी भी हालत गंभीर बनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रूपेश का तहेरा भाई अमित - फोटो : अमर उजाला
पीलीपोखर में हुए हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि की हादसे में घायल सीमा खून से लथपथ पड़ी थी। वह चीख रही थी। ग्रामीणों ने किसी तरह उसको कार से बाहर निकाला। मगर, कोई साधन नहीं मिलने की वजह से उसे अस्पताल नहीं ले जा सके। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मगर, सूचना के एक घंटे बाद थाना पुलिस पहुंची। इसके बाद ही सीमा को अस्पताल में भर्ती कराया जा सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें