अक्तूबर से पर्यटन सीजन की शुरुआत होते ही सप्ताहांत पर पर्यटकों का ग्राफ काफी बढ़ गया है। शनिवार को 30 हजार से अधिक पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। इनमें पांच हजार से अधिक विदेशी पर्यटक रहे। पर्यटकों की संख्या अधिक होने से स्मारक पर अव्यवस्थाएं रहीं।
विज्ञापन
2 of 5
ताजमहल पर रविवार को पश्चिमी गेट पर टिकट लेने वाली की लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
टिकट खिड़की और प्रवेश गेट पर लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। यहां पर्यटकों के बीच धक्कामुक्की और नोकझोंक भी हुई। बहुत से पर्यटकों को पहुंचने में देर हो गई। ऐसे में स्मारक का दरवाजा बंद होने की स्थिति में उन्हें लौटना पड़ा। ताज में प्रवेश टिकट के लिए लगी लंबी लाइन में एक पर्यटक बेहोश हो गया। इससे आसपास हड़कंप मच गया। पर्यटक को आननफानन में जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
3 of 5
आगरा किला
- फोटो : अमर उजाला
ताज पर भीड़ अधिक होने के कारण कोलकाता की एक पर्यटक अपने ग्रुप से बिछड़ गई। घबराई पर्यटक ने किसी तरह से पर्यटन पुलिस से संपर्क साधा। पर्यटन पुलिस ने पता किया कि उसका ग्रुप आगरा किला पहुंच गया है। पुलिसकर्मियों ने महिला पर्यटक को आगरा किला पहुंचा कर उसके ग्रुप से मिलवाया।
4 of 5
tajmahal
- फोटो : tajmahal
इंग्लैंड की पर्यटक का मोबाइल ताज में कहीं गिर गया। उसने पर्यटन पुलिस से इसकी शिकायत की। पर्यटन थाना पुलिस ने छानबीन के बाद मोबाइल बरामद कर लिया और पर्यटक को सौंपा।
ताजमहल पर विगत दिनों आगरा विकास प्राधिकरण ने शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। करीब तीस रुपये के पथकर बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। माना जा रहा है कि दिसम्बर में ताजमहल का दीदार महंगा हो जाएगा। बता दें कि अब तक सैलानियों को पूरे ताजमहल के भ्रमण के लिए 250 रुपये देने पड़ते हैं।