प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री दारा सिंह चौहान ने आगरा के कीठम स्थित सूर सरोवर पक्षी विहार का विकास कराने का वादा किया है। वन मंत्री रविवार को वेटलैंड दिवस (आर्द्रभूमि दिवस) के अवसर पर यहां आयोजित बर्ड फेस्टिवल में हिस्सा लेने आए थे।
विज्ञापन
2 of 5
बर्ड फेस्टिवल में प्रदर्शनी को देखते मंत्री व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
वन मंत्री दारा सिंह ने यूपी बर्ड फेस्टिवल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर एमएसएमई राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह और वन राज्य मंत्री अनिल शर्मा भी मौजूद रहे। इन्होंने वन्य जीवों की फोटो और बर्ड रिंगिग प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
3 of 5
बर्ड फेस्टिवल में वन मंत्री दारा सिंह चौहान व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद तीनों मंत्रियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। पत्रकारों से बात करते हुए वन मंत्री दारा सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता ईको टूरिज्म को बढ़ावा देना है। कीठम झील का विकास कराया जाएगा ताकि यहां ज्यादा सैलानी आएं। जल्द ही इस पर योजना बनेगी।
4 of 5
बर्ड फेस्टिवल
- फोटो : अमर उजाला
यूपी बर्ड फेस्टिवल में हजारों लोग आए। स्कूली बच्चों को बर्ड फेस्टिवल के प्रति जागरूक करने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ललित कला संस्थान के छात्रों ने भी पेंटिंग बनाई। प्रकृति की गोद में बसे परिंदों के संसार में आकर लोग मंत्र मुग्ध हो गए।
बर्ड फेस्टिवल में वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, बांबे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी (बीएनएचएस), वर्ल्ड वाइल्ड फंड (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ), टर्टल सर्वाइवल एलाइंस (टीएसए) ने हिस्सा लिया है। फेस्टिवल में ईको फ्रेंडली स्टॉल भी लगाए गए हैं।