फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी परिंदों की अठखेलियों से बढ़ी दरियावगंज झील की खूबसूरती, तस्वीरों में देखें मनमोहक नजारे

Mon, 03 Feb 2020 12:40 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
1 of 5
पक्षियों को देखते स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
वसंती मौसम में विदेशी पक्षी सात समंदर पार कर कासगंज जिले की दरियावगंज झील पर पहुंच गए हैं। इन परिंदों की अठखेलियों ने दरियावगंज झील की खूबसूरती को और बढ़ा दिया है। रविवार को वेटलैंड दिवस (आर्द्रभूमि दिवस) के अवसर पर यहां पहुंचे स्कूली बच्चे और अफसर प्राकृतिक संदुरता के बीच अठखेलियां करते पक्षियों को अपने कमरे में कैद करने से खुद को रोक नहीं पाए। 
विज्ञापन

2 of 5
दरियावगंज झील में विदेशी पक्षी - फोटो : अमर उजाला
सर्द मौसम में कासगंज जिले की जमीन पर हर साल विदेशी परिंदे आते हैं। रंग-बिरंगे पक्षी जिले के आर्द्र क्षेत्रों में पहुंचते हैं। इस बार वन विभाग ने अधिक से अधिक मेहमान परिंदों को दरियावगंज झील पर संरक्षण देने की योजना बनाई। इस झील को आकर्षक बनाया है। इन दिनों झील पर विदेशी परिंदे प्रवास कर रहे हैं, जो आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
दरियावगंज झील किनारे स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
रविवार को आर्द्रभूमि दिवस पर विदेशी पक्षियों का आकर्षण देखने के लिए दरियावगंज झील पर कई स्कूलों के बच्चों सहित पक्षी प्रेमी पहुंचे। अफसरों एवं विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को पक्षियों के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान दरियावगंज झील पर हुई प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पक्षी के बारे में अपने तर्क रखे, वहीं विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

4 of 5
दरियावगंज झील किनारे स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
वन विभाग के अनुसार झील में ग्रोलेक गूज, फूट्स, कारगोनेट, पर्पल गूज, पर्पल हेरोन, पिन्टेन, सोबलर, हैडिक गूज, हैरोज सहित कई विदेशी पक्षी दिखाई दे रहे हैं। आर्द्रभूमि दिवस पर वन विभाग ने राजकीय पक्षी सारस के संरक्षण का संकल्प लिया। जिले में राजकीय पक्षी सारस की गणना पूरी होने के बाद रिपोर्ट शासन को भेज दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दरियावगंज झील किनारे स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
डीएफओ दिवाकर वशिष्ठ ने बताया कि विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर गौखुर आर्द्र क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित कराए गए। विद्यार्थियों ने झील पर पहुंचकर विदेशी पक्षियों की चहलकदमी देखी और पक्षियों के बारे में जानकारी प्राप्त की है। इस अवसर पर पटियाली के एसडीएम शिवकुमार, तहसीलदार तिमराज सिंह एवं रेंज ऑफिसर अशोक शाक्य भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें