फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार: होटल से मिलीं थीं विदेशी युवतियां, फरार सपा नेता को पार्टी से निकाला

Mon, 01 Mar 2021 12:49 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आगरा: सपा नेता के होटल पर पुलिस ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल को पार्टी से निकाल दिया गया है। वह देह व्यापार के मुकदमे में फरार चल रहा है। उसके होटल में देह व्यापार पकड़ा गया था। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव व आगरा मंडल प्रभारी मनोज गुप्ता ने राकेश अग्रवाल को पार्टी से निकाले जाने का पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि राकेश को तीन महीने पहले ही मनोनीत किया गया था। पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के कारण उसे निकाला गया है। उसके कृत्यों से पार्टी की छवि खराब हो रही थी। इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जानकारी दी गई थी। उन्होंने उसे निष्काषित कर दिया। उधर, पुलिस ने बताया कि राकेश की तलाश की जा रही है। उसका मोबाइल स्विच ऑफ है। उसके रिश्तेदारों के यहां भी पुलिस भेजी गई लेकिन वह मिला नहीं। उसके वारंट के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी भीमा के साथ विदेशी युवतियां (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सपा नेता के होटल में पकड़ी गईं विदेशी युवतियां टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थीं। इनके वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी है। हैरत की बात यह है कि एक युवती के पास आधार कार्ड भी बरामद हुआ है। दोनों युवतियां देह व्यापार के चंगुल में कैसे फंस गईं, इस पर पुलिस जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
आगरा: होटल के बाहर खड़ी सपा नेता की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
थाना ताजगंज पुलिस ने शिल्पग्राम के पास स्थित शुभ रिसॉर्ट में गुरुवार रात को छापा मारकर उज्बेकिस्तान की दो युवतियों और पांच युवकों को गिरफ्तार किया। इनमें देह व्यापार का चर्चित एजेंट भीमा भी शामिल है। पूछताछ में पता चला है कि भीमा ही विदेशी युवतियों को होटल में बुलाता था। 

4 of 5
आगरा: पुलिस ने सपा नेता के होटल पर मारा छापा - फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि उज्बेकिस्तान की दोनों युवतियां टूरिस्ट वीजा पर आई थीं। इनमें से एक युवती के पास वीजा मिला है। वीजा का अवधि समाप्त हो चुकी है। इसकी जांच के लिए एलआईयू (लोकल इंटेलीजेंस यूनिट) से रिपोर्ट मांगी गई है। एलआईयू ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आगरा: देह व्यापार में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
दूसरी युवती के पास आधार कार्ड बरामद हुआ है। उसकी भी जांच की जा रही है। विदेशी युवती का कहना है कि उसने शादी कर ली है। उसके बाद यह आधार कार्ड बनवाया है। बता दें कि इससे पूर्व भी ताजगंज क्षेत्र में देह व्यापार पकड़ा जा चुका है। उस वक्त भी विदेशी युवतियां पकड़ी गई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें