फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#CoronaPositive मदद के लिए बढ़े खाकी के हाथ, लॉकडाउन में असहाय लोगों को बांटा खाना

Fri, 27 Mar 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
लॉकडाउन में खाने के पैकेट बांटती आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
लॉक डाउन में लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या राशन और दवा मिलने की हो रही है। राशन की दुकान और मेडिकल स्टोर के खुलते ही लंबी-लंबी लाइन लग रही है। ऐसे में पुलिस लोगों की सामान लेने मदद कर रही है, बल्कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के बारे में बता रही है।  
विज्ञापन

2 of 7
हेल्प आगरा मेडिकल स्टोर के बाहर लोग - फोटो : अमर उजाला
स्थान : मोती कटरा: मोती कटरा में हेल्प आगरा के बाहर लोगों की लाइन लगी हुई है। यहां दो सिपाही लोगों को एक मीटर की दूरी पर खड़ा कर रहे हैं,
जिससे लोगों के बीच दूरी बनी रहे। 
विज्ञापन

3 of 7
सड़कों पर आगरा पुलिस के सिपाही - फोटो : अमर उजाला
स्थान: राजामंडी चौराहा: राजामंडी चौराहे पर चार सिपाही तैनात हैं। तभी एक महिला आती है। इस पर एक सिपाही ने घर से बाहर निकलने का कारण पूछा। उसने बताया कि राशन और दवा लेने आई है। इस पर सिपाहियों ने उसे रास्ता बताकर भेज दिया। 
 

4 of 7
वॉटरवर्क्स पर बैठे लोगों को दिया फल, पानी और पेठा - फोटो : अमर उजाला
स्थान : वॉटरवर्क्स चौराहा: वॉटरवर्क्स पर पुल के नीचे बड़ी संख्या में लोग बैठे हुए हैं। वह वाहनों का इंतजार कर रहे हैं। खाना और पानी तक नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में पुलिस आती है और लोगों को फल, पानी और पेठा देेन लगती है। 
 
विज्ञापन

5 of 7
एत्माद्दौला पुलिस ने राशन का वितरण कराया - फोटो : अमर उजाला
स्थान : एत्माद्दौला स्मारक के सामने: एत्माद्दौला स्मारक के सामने मोहल्ले में रहने वालों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। काम नहीं मिलने की वजह से लोग घरों में रहने को मजबूर है। ऐसे में राशन तक नहीं खरीद पा रहे हैं। बृहस्पतिवार को एत्माद्दौला पुलिस ने राशन का वितरण कराया। 
 
विज्ञापन

6 of 7
सेंट जोंस और हरीपर्वत चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
स्थान : सेंट जोंस चौराहा और हरीपर्वत: सेंट जोंस और हरीपर्वत चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मी ड्यूटी दे रहे हैं। वह बेवजह घर से निकले लोगों को रोक रहे हैं। उनसे आने का कारण पूछते हैं। इस दौरान लोगों को बता रहे हैं कि घर से निकलते समय मास्क जरूर पहनें। हाथों को सैनिटाइजर से साफ करते रहे हैं। ऐसा करने से ही संक्रमण से बच पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पुलिस ने बंटवाए खाने के पैकेट - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने 5200 खाने के पैकेट बंटवाए, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को चिह्नित किया जा रहा
पुलिस ने जनता के सहयोग से बृहस्पतिवार को 5200 पैकेट खाने के बांटे सड़क पर रह रहे बेसहारा लोगों को बांटे। एमजी रोड के फुटपाथ पर ही 200 से ज्यादा लोग रहते हैं। मोहल्लों में जाकर दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों आदि ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है जो आर्थिक तंगी के कारण राशन नहीं खरीद पा रहे हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि जनता के प्रमुख लोगों के सहयोग से खाने के पैकेट बनवाए गए। इसके बाद वितरण किया गया। आगे भी लोगों की मदद की जाती रहेगी। तकरीबन 5200 पैकेट दिए गए हैं। अब इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें